4500mAh बैटरी, 64MP कैमरा के साथ Oppo Reno 9 के फोटो लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक!

Oppo Reno 9 के लॉन्च की जहां तक बात है, यह चीन में नवंबर में लॉन्च किया जा सकता है।

4500mAh बैटरी, 64MP कैमरा के साथ Oppo Reno 9 के फोटो लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक!

Oppo Reno 9 इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुए Oppo Reno 8 (फोटो में) का सक्सेसर है।

ख़ास बातें
  • फोन के वनिला मॉडल में Snapdragon 778G प्रोसेसर हो सकता है
  • प्रो मॉडल में MediaTek Dimensity 8100 चिपसेट दिया जा सकता है
  • सीरीज को चीन में नवंबर में लॉन्च किया जा सकता है
विज्ञापन
Oppo Reno 9 के फोटो कथित तौर पर ऑनलाइन लीक हो गए हैं। सीरीज के लॉन्च से पहले अफवाहें लगातार सामने आ रही हैं। अब इस सीरीज के स्मार्टफोन का फोटो भी सामने आया है। साल की शुरुआत में कंपनी ने Reno 8 सीरीज लॉन्च की थी। अब इसके सक्सेसर का लॉन्च काफी नजदीक बताया जा रहा है। Reno 9 के इस लेटेस्ट लीक में फोन का डिजाइन भी सामने आया है। 

एक जाने माने टिप्स्टर ने Twitter पर पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में टिप्स्टर ने जो इमेज शेयर की है, उसे Oppo Reno 9 का बताया है। फोटो में देखा जा सकता है कि जो फोन का कैमरा मॉड्यूल है वह इससे पहले लीक हुई फोटो से मेल खाता है। टिप्स्टर एनविन ने इसे अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। फोटो को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि फोन के कैमरा मॉड्यूल में दो बड़े कैमरा कटआउट हैं और एक छोटा कैमरा कटआउट है। इसमें रिंग शेप वाला एलईडी फ्लैश भी देखा जा सकता है। फोन की फ्रंट साइड में पंच होल डिजाइन के साथ सेंटर में सेल्फी कैमरा के साथ देखा जा सकता है। 

अभी तक फोन को लेकर जो लीक्स आए हैं उनके मुताबिक फोन में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन के वनिला मॉडल में Snapdragon 778G प्रोसेसर होने की बात भी कई बार सामने आ चुकी है। जबकि प्रो मॉडल में MediaTek Dimensity 8100 चिपसेट दिया जा सकता है। डिवाइस में 4500एमएएच बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। 

Oppo Reno 9 के लॉन्च की जहां तक बात है, यह चीन में नवंबर में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी इसके लॉन्च और स्पेसिफिकेशंस की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन आने वाले दिनों में इस सीरीज के बारे में जल्द ही जानकारी सामने आने की संभावना है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »