Infinix Hot 12 Play, Oppo Reno 8 और Redmi Note 11T जैसे स्मार्टफोन्स इस हफ्ते होंगे लॉन्च, जानें खास फीचर्स

Infinix की तरफ से Infinix Hot 12 Play भारत में 23 मई यानि कि सोमवार को लॉन्च किया जा रहा है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 मई 2022 16:29 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Hot 12 Play भारत में 23 मई को होगा लॉन्च
  • यह MediaTek Helio G35 चिपसेट से लैस होगा
  • 23 मई को Oppo Reno 8 सीरीज भी होने जा रही लॉन्च

Redmi की ओर से Redmi Note 11T सीरीज को 24 मई को लॉन्च किया जा रहा है।

मई का आखिरी हफ्ता शुरू होने वाला है और महीने के खत्म होते होते कई स्मार्टफोन मार्केट में हलचल पैदा करने के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते में Oppo की तरफ से जहां Oppo Reno 8 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे, वहीं Redmi की तरफ से Redmi Note 11T सीरीज से पर्दा उठेगा। इसके अलावा Infinix भी अपना एक बजट स्मार्टफोन पेश करने जा रही है। कंपनियों की तरफ से रिलीज किए जाने इन स्मार्टफोन्स के लॉन्च से संबंधित डिेटेल्स और इनके खास फीचर्स नीचे दिए जा रहे हैं। 
 

Infinix Hot 12 Play

Infinix की तरफ से Infinix Hot 12 Play भारत में 23 मई यानि कि सोमवार को लॉन्च किया जा रहा है। लॉन्च कंपनी के सोशल मीडिया चैनल पर देखा जा सकता है। Infinix इस फोन को थाईलैंड में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। फोन में 6.82 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले (LCD) 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। यह MediaTek Helio G35 चिपसेट से लैस होगा। फोन में 13MP कैमरा के साथ एक AI लेंस भी रियर में दिया गया है। इसमें 8MP सेल्फी कैमरा, रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, 3.5mm हेडफोन जैक, USB टाइप C पोर्ट, Android 12 ओएस, 6,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। यह 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। 
 

Oppo Reno 8

23 मई को Oppo Reno 8 सीरीज लॉन्च होने जा रही है। चाइनीज समयानुसार इवेंट शाम 7 बजे शुरू होगा जिसे चीनी सोशल मीडिया साइट Weibo के अलावा पॉपुलर चाइनीज वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर देखा जा सकेगा। सीरीज में Oppo Reno 8, Oppo Reno 8 Pro और Oppo Reno 8 Pro Plus को लॉन्च किए जाने की बात कही गई है। वनिला मॉडल में Mediatek Dimensity 1300 SoC दिया गया है जबकि Pro व Pro Plus में क्रमश: Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 और Mediatk Dimensity 8100-Max प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। इनमें MariSilicon X NPU देखने को मिल सकता है जिसे कंपनी ने Oppo Find X5 और Oppo Find X5 Pro के साथ लॉन्च किया था। 
 

Redmi Note 11T

Redmi की ओर से Redmi Note 11T सीरीज को 24 मई को लॉन्च किया जा रहा है। चाइनीज समयानुसार इवेंट शाम 7 बजे शुरू होगा जिसे Weibo के अलावा पॉपुलर चाइनीज वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर देखा जा सकेगा। सीरीज में Redmi Note 11T Pro और Redmi Note 11T Pro Plus के लॉन्च होने की बात कही गई है। Redmi Note 11T Pro में Dimensity 1300 और Redmi Note 11T Pro Plus में Dimenisty 8100 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। 

इन स्मार्टफोन्स में LCD डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। कंपनी का कहना है कि Pro Plus बेस्ट एलसीडी डिस्प्ले के साथ आएगा। यह पहला हैंडसेट होगा जिसमें डिस्प्लेमेट की ए प्लस रेटिंग होगी। इसके अलावा कंपनी RedmiBook Pro 2022 Ryzen Edition और Xiaomi Band 7 की भी घोषणा करेगी, ऐसा कहा गया है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8100 5जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5080 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8100 5जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.