64MP कैमरा और Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर के साथ लेगा Oppo Reno 8 Lite 5G एंट्री!, जानें कीमत

Oppo Reno 8 Lite 5G स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 695 SoC पर काम करेगा। स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज आएगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक विस्तार किया जा सकता है। कै

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 30 मई 2022 18:33 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 8 Lite 5G में 6.43 इंच की AMOLED फुल-एचडी+ डिस्प्ले आएगी
  • Oppo Reno 8 Lite 5G स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 695 SoC पर काम करेगा।
  • Oppo Reno 8 Lite 5G में 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया जाएगा।

Oppo Reno 8 Lite 5G जल्द ही यूरोप में दस्तक देगा।

Photo Credit: Oppo

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo द्वारा जल्द ही Oppo Reno 8 Lite 5G को यूरोप में लॉन्च करने की संभावना है। ऐसा माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन भारत और चीन में भी आ सकता है। हालांकि नई रिपोर्ट्स से पता चला है कि इन रीजन में इस स्मार्टफोन की लॉन्च में विलंब है। एक लोकप्रिय टिपस्टर ने इस नए स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशंस की कथित तौर पर जानकारी लीक कर दी है। बताया जाता है कि इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 695 SoC और 4500mAh की बैटरी आ सकती है। आइए इस स्मार्टफोन के अनुमानित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में जानते हैं।
 

Oppo Reno 8 Lite 5G की अनुमानित कीमत


Advertisement
टिप्सटर पारस गुगलानी द्वारा साझा की गई पोस्ट के अनुसार, Oppo Reno 8 Lite 5G की कीमत EUR 305.78 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 25,500 रुपये हो सकती है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह ओप्पो स्मार्टफोन Interstellar Glow कलर ऑप्शन में आ सकता है।
 

Oppo Reno 8 Lite 5G के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


गुलगनी द्वारा Oppo Reno 8 Lite 5G के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया गया है, जिसके अनुसार इस स्मार्टफोन में 6.43 इंच की AMOLED फुल-एचडी+ डिस्प्ले आएगी, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल और 60Hz रिफ्रेश रेट होगा।  प्रोसेसर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 695 SoC पर काम करेगा। स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज आएगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक विस्तार किया जा सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया जा सकता है।
Advertisement
 

Oppo Reno 8 Lite 5G के कैमरा और बैटरी बैकअप


यह रियर कैमरा सेटअप 30 एफपीएस पर फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम माना जाता है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 12 पर बेस्ड ColorOS 12 पर काम करता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और ब्लूटूथ v5.1 कनेक्टिविटी मिलेगी।


Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  5. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  2. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  3. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  10. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.