Oppo Reno 8 Lite 5G के डिजाइन, स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक, होगा 64MP कैमरा, 8GB रैम!

Oppo Reno 8 Lite 5G में ऑक्टाकोर Snapdragon 695 SoC होने की बात कही गई है।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 7 मई 2022 16:03 IST
ख़ास बातें
  • इसे Oppo Reno 7 Lite 5G का रिब्रांडेड वर्जन कहा जा रहा है।
  • Oppo Reno 8 Lite 5G में ऑक्टाकोर Snapdragon 695 SoC है।
  • Oppo Reno 8 Lite 5G में ट्रिपल कैमरा सेटअप है।

Oppo Reno 8 Lite 5G में Oppo Reno 7 Lite 5G जैसा डिजाइन है

Oppo Reno 8 Lite 5G जल्द ही यूरोप में दस्तक दे सकता है। फोन के स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन डिटेल्स लीक हो चुके हैं। इसे Oppo Reno 7 Lite 5G का रिब्रांडेड वर्जन कहा जा रहा है क्योंकि फोन में वही डिजाइन और स्पेसिफिकशंस बताए गए हैं। Reno 8 Lite 5G में Snapdragon 695 SoC होने की अफवाह है। साथ में 8GB RAM होने की बात कही गई है। इसमें 4,500mAh बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकती है। 
 

Oppo Reno 8 Lite 5G specifications, design

WinFuture की रिपोर्ट के अनुसार, Oppo Reno 8 Lite 5G में Oppo Reno 7 Lite 5G जैसा डिजाइन है जिसे अप्रैल में लॉन्च किया गया था। इसमें पंच होल कटआउट दिखाया गया है जो कि डिस्प्ले के टॉप पर बाएं कोने पर है। पावर बटन दाहिनी साइड में दिया गया है और वॉल्यूम रॉकर फोन के लेफ्ट स्पाइन में फिट किए गए दिखते हैं। बॉटम में फोन में USB Type-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। फोन ब्लैक और रेनबो कलर्स में आ सकता है। 

Oppo Reno 8 Lite 5G में ऑक्टाकोर Snapdragon 695 SoC होने की बात कही गई है। इसमें 6.43 इंच एमोलेड फुल एचडी पैनल होगा जिसका रेजॉल्य़ूशन 2,400x1,080 पिक्सल बताया गया है। फोन Android 11 आधारित ColorOS स्किन के साथ आएगा। इसमें 8GB रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज देखने को मिल सकती है। इसमें माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट होगा जिससे स्टोरेज को बढ़ाया भी जा सकता है।   

Oppo Reno 8 Lite 5G में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है। इसमें फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस टेक्नोलॉजी है। सेल्फी के लिए फोन 16 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। फोन में Bluetooth v5 और NFC कनेक्टिविटी भी देखने को मिल सकती है। यह हैंडसेट 4,500mAh बैटरी के साथ आ सकता है जो 33 वाट फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ होगी। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

2400x1800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. LPG सब्सिडी नहीं आई? घर बैठे ऐसे चेक करें क्या है वजह, ऐसे पता चलेगा स्टेटस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, दो मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. 6,300mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme Note 80, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Hisense ने भारत में लॉन्च किए मोबाइल कनेक्टिविटी और AI स्मार्ट मोड वाले नए AC, जानें कीमत
  4. OnePlus 15T में होगा कॉम्पैक्ट डिजाइन, 6.32 इंच फ्लैट डिस्प्ले
  5. 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Vivo V70 FE लॉन्च, जानें कीमत
  6. Oppo Find N6 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, AI Pen के लिए मिलेगा सपोर्ट
  7. अंगूठी के साइज में 1TB स्टोरेज! Sandisk का नया USB-C फ्लैश ड्राइव लॉन्च, कीमत Rs 2 हजार से शुरू
  8. Vivo X300s में मिलेगा 6.78 इंच डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. e-PAN डाउनलोड के नाम पर आ रहे फर्जी ईमेल, PIB फैक्ट चेक ने किया सावधान, न करें क्लिक
  10. iQOO Z11 का टीजर जारी, 9020mAh की विशाल बैटरी के साथ दमदार गेमिंग फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.