8GB रैम, 64MP कैमरा और 4500mAh बैटरी के साथ Oppo Reno 8 लॉन्च, जानें कीमत

Oppo Reno 8 केवल 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है, जिसकी इंडोनेशिया में कीमत IDR 49,99,000 (लगभग 26,800 रुपये) है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 16 अगस्त 2022 20:59 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 8 केवल 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है
  • फोन ऑक्टा-कोर 6nm Snapdragon 680 SoC पर काम करता है
  • फोन 33W चार्जिंग सपोर्ट और 90Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले से है लैस

Oppo Reno 8 4G की इंडोनेशिया में कीमत IDR 49,99,000 (लगभग 26,800 रुपये) है

Oppo Reno 8 को सोमवार को इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया। दो अलग-अलग कलर ऑप्शन में आया यह लेटेस्ट ओप्पो रेनो-सीरीज़ का 4G स्मार्टफोन AI सपोर्टेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस आता है, जिसका प्राइमरी सेंसर 64-मेगापिक्सल है। ओप्पो रेनो 8 में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है और फोन Qualcomm के Snapdragon 680 SoC पर काम करता है। नया डिवाइस सिंगल 8GB रैम और 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आता है। इसमें इनबिल्ट स्टोरेज का उपयोग करके रैम को वर्चुअल तरीके से 13GB तक बढ़ाने का ऑप्शन भी मिलता है। Oppo Reno 8 में 4,500mAh की बैटरी है, जो 33W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

Oppo Reno 8 price, availability

Oppo Reno 8 केवल 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है, जिसकी इंडोनेशिया में कीमत IDR 49,99,000 (लगभग 26,800 रुपये) है। यह वर्तमान में प्री-बुकिंग के लिए JD.com, Shopee, और Lazada सहित कई ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर लिस्टेड है और यह 25 अगस्त से सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसे दो कलर ऑप्शन - डॉनलाइट गोल्ड और स्टारलाइट ब्लैक (अनुवादित) में लॉन्च किया गया है।
Advertisement

नए ओप्पो रेनो 8 की ग्लोबल उपलब्धता और कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
 

Oppo Reno 8 specifications

डुअल सिम (नैनो) Oppo Reno 8 स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित ColorOS 12.1 पर चलता है और इसमें 6.43-इंच का फुल-एचडी (1,080x2,400) डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट है। डिस्प्ले में 409ppi पिक्सल डेंसिटी और NTSC कलर गैमट ​​​​का 97 प्रतिशत कवरेज है। यह 4G फोन ऑक्टा-कोर 6nm Snapdragon 680 SoC पर काम करता है, जो Adreno 610 GPU और 8GB LPDDR4X रैम के साथ जुड़ा है।
Advertisement

ओप्पो रेनो 8 में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें f/1.7 लेंस और 79-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, f/3.3 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा और f/2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल मोनो सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए Reno 8 सीरीज़ f/2.4 लेंस के साथ 32-मेगापिक्सल का IMX709 सेंसर मिलता है। फोन 256GB UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है।

Oppo Reno 8 में 4G एलटीई, एनएफसी, वाई-फाई 802.11ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5, 3.5mm हेडफोन जैक, जीपीएस/ए-जीपीएस, ग्लोनास, ओटीजी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं। ऑनबोर्ड सेंसर की बात करें, तो इसमें एक्सेलेरोमीटर, ग्रेविटी सेंसर, जियोमैग्नेटिक सेंसर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और पेडोमीटर शामिल हैं। हैंडसेट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है और इसमें ऑथेंटिकेशन के लिए फेस अनलॉक फीचर भी शामिल है।
Advertisement

Oppo Reno 8 5G की तरह, कंपनी ने Oppo Reno 8 में 4,500mAh की बैटरी दी है, जो 33W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट करती है और दावा किया गया है कि यह पांच मिनट के चार्जिंग टाइम पर 2.68 घंटे तक का टॉकटाइम देगी। फोन का डायमेंशन 73x159x7.6 mm और वजन 182 ग्राम है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo Reno 8, Oppo Reno 8 4G, Oppo Reno 8 4G specifications

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.