50 मेगापिक्सल Sony IMX766 कैमरा के साथ आएगा Oppo Reno 7 Pro फोन!

Oppo Reno 7 Pro स्मार्टफोन में Sony IMX766 50 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया जा सकता है, जिसकी जानकारी टिप्सटर द्वारा दी गई है। Digital Chat Station का कहना है कि ओप्पो रेनो 7 सीरीज़ में Oppo Reno 6 और Oppo Reno 6 Pro की तुलना में बेहतर कैमरा परफॉर्मेंस मौजूद होगी।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2021 11:28 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 7 Pro में मिलेगा बेहतर कैमरा एक्सपीरियंस
  • कैमरा सेंसर DOL-HDR All-Pixel autofocus को करेगा सपोर्ट
  • Oppo Reno 6 Pro में 64 मेगापिक्सल OmniVision OV64B सेंसर दिया गया था
Oppo Reno 7 Pro स्मार्टफोन में Sony IMX766 50 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया जा सकता है, जिसकी जानकारी टिप्सटर द्वारा दी गई है। Digital Chat Station का कहना है कि ओप्पो रेनो 7 सीरीज़ में Oppo Reno 6 और Oppo Reno 6 Pro की तुलना में बेहतर कैमरा परफॉर्मेंस मौजूद होगी। Oppo Reno 6 Pro+ और Reno 6 Pro फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870जी प्रोसेसर और Oppo Find X3 Pro में Sony IMX766 सेंसर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह वही स्मार्टफोन हो सकता है जिसे Kodak के साथ को-डेवलप किया जा रहा है।

Digital Chat Station ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि मॉडल नंबर PFDM00 वाला Oppo फोन Sony IMX766 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस होगा। GSMArena की रिपोर्ट में बताया गया था कि यह मॉडल नंबर Oppo Reno 7 Pro का है।
Advertisement

Oppo 6 Pro वर्ज़न से इसकी तुलना करें, तो यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस है। Oppo ने ओप्पो रेनो 6 प्रो फोन को भारत में जुलाई महीने मे लॉन्च किया था। यह फोन 1/2.0 इंच 64 मेगापिक्सल OmniVision OV64B सेंसर के साथ आया था जिसका पिक्सल 0.7-micron था। इसकी तुलना में Sony IMX766 1/1.56 इंच का सेंसर है, जो कि 1.0-micron नेटिव पिक्सल के साथ आता है। नेटिव पिक्सल 4-इन-1 बिनिंग के साथ 2.0 माइक्रोन तक बढ़ सकते हैं, और सेंसर डीओएल-एचडीआर ऑल-पिक्सल ऑटोफोकस का सपोर्ट करता है।

GSMArena की रिपोर्ट में Digital Chat Station के पुराने पोस्ट का हवाला देते हुए बताया है कि कथित Oppo Reno 7 Pro स्मार्टफोन वही फोन हो सकता है जिसे चीनी कंपनी यूएस बेसड फोटोग्राफी कंपनी Kodak के साथ डेवलप कर रही है। कथित तौर पर, फोन का उद्देश्य क्लासिक Kodak camera  डिज़ाइन को ट्रिब्यूट देना है। यह भी बताया गया कि कथित फोन Sony IMX766 50 मेगापिक्सल सेंसर के साथ-साथ 13-मेगापिक्सल 2x टेलीफोटो कैमरा और 3-मेगापिक्सेल माइक्रोस्कोप कैमरा से लैस होगा बिल्कुल Oppo Find X3 Pro फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तरह।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo Reno 7 Pro, Oppo Reno 7 Pro Specifications, Oppo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
  2. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  3. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  4. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  5. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
  6. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
  7. WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
  8. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
  9. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
  10. 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट Blackview Zeno 3 हुआ लॉन्च, जानें खास बातें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.