Oppo Reno 4F स्मार्टफोन 12 अक्टूबर को होगा लॉन्च, छह कैमरों से होगा लैस

Oppo ने ट्विटर सहित अपने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर Oppo Reno 4F को टीज़ किया है। कंपनी द्वारा साझा किए गए एक टीज़र पोस्टर ने पुष्टि की है कि आगामी स्मार्टफोन 12 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 29 सितंबर 2020 17:53 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 4F 12 अक्टूबर को होगा लॉन्च
  • फोन को को क्वाड रियर और डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप के साथ किया जाएगा लॉन्च
  • 108-मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर का मिला सुझाव

Oppo Reno 4F को 108-मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जा सकता है

Oppo Reno 4F को 12 अक्टूबर को इंडोनेशिया में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्मार्टफोन को टीज़ कर रही है। यह देश में दो रंग विकल्पों में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Shopee Mall पर उपलब्ध होगा। एक टीज़र पोस्टर के अनुसार, फोन में 108-मेगापिक्सल का कैमरा और अल्ट्रा नाइट सेल्फी मोड होगा। ओप्पो इंडोनेशिया की आधिकारिक वेबसाइट पर फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और डुअल-होल पंच कटआउट वाला डिस्प्ले दिखाया गया है। हैंडसेट कंपनी की Oppo Reno 4 सीरीज़ का हिस्सा होगा।

Oppo ने ट्विटर सहित अपने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर Oppo Reno 4F को टीज़ किया है। कंपनी द्वारा साझा किए गए एक टीज़र पोस्टर ने पुष्टि की है कि आगामी स्मार्टफोन 12 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा।

स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Shopee Mall पर भी लिस्ट किया गया है। जबकि लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन मैट ब्लैक और मैटर व्हाइट रंग के विकल्पों में उपलब्ध होगा। हालांकि इसकी कीमत की जानकारी पोस्ट नहीं की गई है। स्मार्टफोन को केवल 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ लिस्ट किया गया है।
 

टिप्सटर सुधांशु द्वारा एक टीज़र पोस्टर भी साझा किया गया है। पोस्टर में “अल्ट्रा क्लियर” 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ छह एआई कैमरा (क्वाड रियर कैमरा और दो फ्रंट स्नैपर) वाले स्मार्टफोन को दिखाया गया है।
Advertisement

पोस्टर से पता चलता है कि फोन में आगे की ओर एक डुअल होल-पंच कटआउट होगा, जिसमें दो सेल्फी कैमरों को सेट किया जाएगा। क्वाड रियर कैमरा सेटअप बैक पर एक चौकोर आकार के मॉड्यूल के अंदर देखा गया है। कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। इसके अलावा, पोस्टर से पता चलता है कि हैंडसेट में सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 4000mAh की बैटरी होगी और 18W फास्ट चार्जिंग, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज जैसे स्पेसिफिकेशन शामिल होंगे।
Advertisement

Oppo इंडोनेशिया की वेबसाइट के अनुसार, फोन 6.43-इंच के डिस्प्ले को स्पोर्ट करेगा और इसमें 3.5 एमएम हेडफोन जैक भी दिया जाएगा। कंपनी ने यूट्यूब पर एक टीज़र वीडियो भी शेयर किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo Reno 4F, Oppo Reno 4F specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  4. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  2. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  5. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  6. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  7. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  8. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  9. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  10. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.