Oppo Reno 4 सीरीज़ 5 जून को होगी लॉन्च, ये होंगी खासियतें

Oppo Reno 4 सीरीज़ चीन में 5 जून को लॉन्च की जाएगी। वहीं, चीन की स्मार्टफोन रिटेलर साइट JD.com ने इस सीरीज़ के स्मार्टफोन को प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट कर दिया है। इस सीरीज़ में ओप्पो रेनो 4 और रेनो 4 प्रो शामिल होंगे।

Oppo Reno 4 सीरीज़ 5 जून को होगी लॉन्च, ये होंगी खासियतें

Oppo Reno 4 और Oppo Reno 4 Pro ट्रिपल रियर कैमरा से होंगे लैस।

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 4 और Oppo Reno 4 Pro में होगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • दोनों स्मार्टफोन Snapdragon 765G प्रोसेसर से होंगे लैस
  • ओप्पो रेनो 4 में मिलेगा डुअल सेल्फी कैमरा
विज्ञापन
Oppo Reno 4 सीरीज़ 5 जून को लॉन्च होने वाली है। इस सीरीज़ के स्मार्टफोन से संबंधित कई लीक हम पहले ही देख चुके हैं। इन स्मार्टफोन के कई रेंडर्स भी सामने आ चुके हैं। हालांकि, अब ओप्पो ने आखिरकार इस सीरीज़ के स्मार्टफोन Oppo Reno 4 और Oppo Reno 4 Pro की लॉन्च तारीख से भी पर्दा उठा दिया है। यह दोनों ही स्मार्टफोन 5 जून को लॉन्च किए जाएंगे और चीनी ई-रिटेलर साइट JD.com ने इन स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑडर्स भी लेना शुरू कर दिया है।

Oppo ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर अपने आधिकारिक अकाउंट के जरिए Oppo Reno 4 का एक टीज़र वीडियो साझा किया है। इस टीज़र वीडियो में ओप्पो रेनो 4 के डिज़ाइन के साथ-साथ चीन में इस डिवाइस के लॉन्च की तारीख भी बताई गई है। यह ओप्पो रेनो 4 सीरीज़ चीन में 5 जून को लॉन्च की जाएगी। वहीं, चीन की स्मार्टफोन रिटेलर साइट JD.com ने इस सीरीज़ के स्मार्टफोन को प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट कर दिया है।
 

Oppo Reno 4 series specifications (expected)

ओप्पो रेनो 4 सीरीज़ के दोनों ही स्मार्टफोन TENAA वेबसाइट पर लिस्ट हो चुके हैं, जहां इनके डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली थी। लिस्टिंग के अनुसार, रेनो 4 में 6.43 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले होगा और रेनो 4 प्रो में 6.55 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा। वहीं, खबर है कि रेनो 4 डुअल सेल्फी कैमरा के साथ आएगा, वहीं इसके प्रो वेरिएंट में सिंगल सेल्फी कैमरा होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ दिया होगा।

दोनों ही फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा और खबर की माने तो यह फोन स्नैपड्रेगन 765जी प्रोसेसर से भी लैस होगा। लिस्टिंग के अनुसार, फोन दो कॉन्फिगरेशन में आएगा, जिसमें 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प शामिल होंगे। इसके अलावा दोनों ही फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित ColorOS 7.1 पर काम करेंगे। TENAA के सर्टिफिकेशन के आधार पर हम उम्मीद कर सकते हैं कि रेनो 4 में 4,000 एमएएच बैटरी के साथ 65W SuperVOOC 2.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।

कैमरा के मामले में दोनों फोन एक दूसरे से अलग हो सकते हैं। जहां Oppo Reno 4 में 48-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल पोट्रेट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं Reno 4 Pro में 48-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आ सकता है इसके अलावा 12 मेगापिक्सल लो लाइट वीडियो कैमरा और 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo Reno 4, Oppo Reno 4 Pro
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »