Oppo Reno 4 और Oppo Reno 4 Pro स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ लॉन्च, ये हैं खूबियां

Oppo Reno 4 Pro और Oppo Reno 4 दोनों स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट पर काम करते हैं। दोनों फोन में 65W SuperVOOC 2.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 6 जून 2020 11:51 IST
ख़ास बातें
  • Snapdragon 765G और 65W फास्ट चार्जिंग से लैस आती है Oppo Reno 4 Series
  • ओप्पो रेनो 4 में शामिल है डुअल सेल्फी कैमरा और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • सिंगल सेल्फी कैमरा और बेहतर रियर कैमरा सेटअप से लैस है ओप्पो रेनो 4 प्रो

Oppo Reno 4 में डुअल सेल्फी कैमरा और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है

Oppo Reno 4 Pro और Oppo Reno 4 फोन चीन में लॉन्च हो गए हैं। दोनों स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें लेज़र डिटेक्शन ऑटो-फोकस लेंस भी शामिल है। ओप्पो रेनो 4 और ओप्पो रेनो 4 प्रो दोनों स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट पर काम करते हैं, जिससे इन्हें 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी सपोर्ट भी मिलता है। दोनों फोन में 65W SuperVOOC 2.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। ओप्पो रेनो 4 प्रो में ओप्पो रेनो 4 की तुलना में बेहतर कैमरा स्पेसिफिकेशन हैं। हालांकि, ओप्पो रेनो 4 में डुअल सेल्फी कैमरा और थोड़ी बड़ी बैटरी जैसी कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन आते हैं।
 

Oppo Reno 4 Pro, Oppo Reno 4 price

ओप्पो रेनो 4 प्रो के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 3,799 चीनी युआन (लगभग 40,500 रुपये) है और इसके 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत चीनी युआन 4,299 (लगभग 45,800 रुपये) है। ओप्पो रेनो 4 प्रो को गैलेक्टिक ब्लू, स्पार्कलिंग रेड, स्पेस ब्लैक और स्पेस व्हाइट रंग विकल्पों में लॉन्च किय गया है। एक ग्रीन ग्लिटर वेरिएंट भी है, जो केवल Oppo Reno 4 Pro के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प में उपलब्ध होगा, और यह वेरिएंट 18 जून को बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। अन्य सभी रंग विकल्प पहले से ही ऑर्डर के लिए पेश कर दिए गए हैं और इनकी बिक्री 12 जून से शुरू होगी।

दूसरी ओर, ओप्पो रेनो 4 के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 2,999 चीनी युआन (लगभग 32,000 रुपये) और 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 3,299 चीनी युआन (लगभग 35,200 रुपये) है। यह वेरिएंट तीन रंग विकल्पों में लिस्ट किया गया है - गेलेक्टिक ब्लू, स्पेस ब्लैक और स्पेस व्हाइट। Oppo Reno 4 भी आधिकारिक साइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी बिक्री 12 जून से शुरू होगी।

चीनी कंपनी ने पुष्टि की है कि ओप्पो रेनो 4 प्रो और ओप्पो रेनो 4 फोन भारत में भी लॉन्च होंगे। भारतीय वेरिएंट के अधिक रीजनल फीचर्स के साथ आने की उम्मीद है।
Advertisement
 

Oppo Reno 4 Pro specifications

ओप्पो रेनो 4 प्रो Android 10 पर आधारित ColorOS 7.2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला 6.5 इंच फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है। फोन Snapdragon 765G चिपसेट पर काम करता है, जिसमें 12 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज है। Oppo Reno 4 Pro के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा लेंस और 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा लेंस दिया गया है। इसमें लेज़र डिटेक्शन ऑटोफोकस लेंस भी शामिल है।

ओप्पो रेनो 4 प्रो के फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है, जो होल-पंच डिस्प्ले कटआउट के अंदर सेट आता है। फोन में 65 वाट सुपरवूक 2.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,000mAh बैटरी दी गई है। Oppo Reno 4 Pro इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है और इसमें ब्लूटूथ, 5जी, वाई-फाई और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी विकल्प दिए गए हैं।
Advertisement
 

Oppo Reno 4 specifications

ओप्पो रेनो 4 भी Android 10 पर आधारित ColorOS 7.2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। फोन Snapdragon 765G चिपसेट पर काम करता है, जिसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज है। Oppo Reno 4 के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा लेंस और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोमिक सेंसर दिया गया है। इसमें भी लेज़र डिटेक्शन ऑटोफोकस लेंस शामिल है।

ओप्पो रेनो 4 के डुअल होल-पंच सेल्फी कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 32-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेंकेडरी सेंसर दिया गया है। फोन में 65 वाट सुपरवूक 2.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,000mAh बैटरी दी गई है। Oppo Reno 4 भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है और इसमें ब्लूटूथ, 5जी, वाई-फाई और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी विकल्प दिए गए हैं।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.