Oppo Reno 4 ग्लोबल वेरिएंट का डिज़ाइन लीक, सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ स्पॉट

NCC लिस्टिंग ने Oppo Reno 4 के ग्लोबल वेरिएंट की तस्वीरों को लिस्ट किया है, जो चीन से बाहर के बाजारों में लॉन्च किया जाएगा। इसे मॉडल नंबर CPH2089 के साथ लिस्ट किया है

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 14 जुलाई 2020 18:36 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 4 सीरीज़ के चीनी वेरिएंट में मिलता है 90Hz 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  • ग्लोबल वेरिएंट में अलग डिस्प्ले साइज़ और रिफ्रेश रेट हो सकता है शामिल
  • ओप्पो रेनो 4 सीरीज़ को कुछ बदलावों के साथ पेश करने की हो चुकी है पुष्टि

Oppo Reno 4 और Reno 4 Pro इस महीने भारत में हो सकते हैं लॉन्च

Oppo Reno 4 के ग्लोबल वेरिएंट को लॉन्च से पहले ताइवान के नेशनल कम्युनिकेशंस कमिशन (NCC) सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। रेनो 4 की तस्वीरें एनसीसी लिस्टिंग के जरिए लीक हुई हैं, जिससे पता चलता है कि ग्लोबल वेरिएंट का डिज़ाइन चीनी वेरिएंट के समान होगा। ओप्पो रेनो 4 5जी सीरीज़ को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था और ग्लोबल वेरिएंट में कुछ छोटे बदलाव होने की बात कही गई है। Oppo Reno 4 और Oppo Reno 4 Pro फोन भारत में भी लॉन्च होंगे और कंपनी ने कहा है कि फोन कुछ स्थानीय फीचर्स के साथ पेश किए जाएंगे।

NCC लिस्टिंग ने Oppo Reno 4 के ग्लोबल वेरिएंट की तस्वीरों को लिस्ट किया है, जो चीन से बाहर के बाजारों में लॉन्च किया जाएगा। इसे मॉडल नंबर CPH2089 के साथ लिस्ट किया है और तस्वीरें फोन के पीछे की तरफ ओप्पो लोगो के साथ एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिखाती हैं। इसके बैक पैनल के ऊपरी बायें कोने पर स्थित एक आयताकार-आकार के मॉड्यूल के अंदर सेट किया गया है, ठीक उसी तरह जैसे ओप्पो रेनो 4 के चाइना मॉडल पर। एनसीसी लिस्टिंग की तस्वीरों से पता चलता है कि स्पेस ब्लैक विकल्प, जिसे चीन में लॉन्च किया गया था, वह विदेशी बाजारों के लिए भी अपना रास्ता बनाएगा।

लिस्टिंग में ऐसी तस्वीरें भी हैं जो फोन के सामने के हिस्से को दिखाती हैं। इससे पता चलता है कि ओप्पो रेनो 4 के ग्लोबल वेरिएंट में स्क्रीन के ऊपरी बायें कोने पर होल-पंच कटआउट होगा। कुल मिला कर देखने में Oppo Reno 4 का ग्लोबल वेरिएंट इसके चीनी वेरिएंट के समान होगा। हालांकि इसके अंदर कुछ बदलाव हो सकते हैं। एनसीसी लिस्टिंग को पहली बार GizmoChina द्वारा देखा गया था।

हाल ही में एक लीक सामने आया था, जिसके अनुसार, ओप्पो रेनो 4 प्रो ग्लोबल वेरिएंट में चीन मॉडल की तुलना में अलग डिस्प्ले साइज़ और रिफ्रेश रेट की जानकारी दी गई थी। हालांकि, 3D कर्व्ड डिस्प्ले डिज़ाइन को बरकरार रखा जाएगा। यह देखते हुए कि चीनी मॉडल 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, हम अनुमान लगा सकते हैं कि ग्लोबल वेरिएंट इससे अधिक रिफ्रेश रेट से लैस हो सकता है। उम्मीद है कि Oppo Reno 4 सीरीज़ भारत में इस महीने लान्च होगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹7 हजार से कम में 200 इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा! XElectron ने भारत में लॉन्च किया नया प्रोजेक्टर
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.