Oppo Reno 3 Pro की तस्वीरें लीक, डिज़ाइन की मिली झलक

Oppo Reno 3 Pro में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा और यह फोन डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप के साथ आएगा। ओप्पो रेनो 3 प्रो को चीन में सिंगल सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 19 फरवरी 2020 15:59 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 3 Pro में डुअल होल-पंच डिस्प्ले होगा
  • फोन में ग्रेडिएंट कर्व्ड बैक पैनल और फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा
  • ओप्पो रेनो 3 प्रो 4जी सपोर्ट के साथ भारत में 2 मार्च को लॉन्च होगा

Oppo Reno 3 Pro भारत में 2 मार्च को लॉन्च होगा

Oppo Reno 3 Pro भारत में 2 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन की खासियत दो सेल्फी कैमरा के साथ आने वाला होल-पंच डिस्प्ले है। ओप्पो द्वारा साझा किए टीज़र पोस्टर और एक छोटे प्रोमोशनल वीडियो के जरिए हमें फोन की झलक पहले ही देखने को मिल चुकी है। अब लॉन्च की तारीख पास आ रही है और ऐसे में कंपनी ने अपने इस आगामी फ्लैगशिप का प्रचार तेजी से शुरू कर दिया है। ओप्पो ने एक नया आधिकारिक टीज़र और फोन की कुछ प्रोमोशनल तस्वीरें एक बार फिर साझा की है। तस्वीर में ओप्पो रेनो 3 प्रो चमकदार कर्व्ड बैक पैनल और ग्रेडिएंट डिज़ाइन साफ तौर पर देखा जा सकता है।

आधिकारिक ओप्पो इंडिया ट्विटर हैंडल ने एक और प्रोमोशनल तस्वीर साझा की है, जो हमें ओप्पो रेनो 3 प्रो में शामिल क्वाड रियर कैमरा सेटअप की जानकारी देती है। तस्वीर में फोन के चारों ओर एक मेटल फ्रेम दिखाई दे रही है। इसके अलावा इसका बैक पैनल कर्व्ड है और ग्लास से बना हुआ लगता है। याद दिला दें कि Oppo Reno 3 Pro 5G को कंपनी इस साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च कर चुकी है। हालांकि चीन के मुकाबले  यह फोन भारत में थोड़े अलग डिज़ाइन के साथ आएगा। फोन के फ्रंट पर होल-पंच दिया है, जिसमें डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप दिया गया है। इनमें से एक कैमरा में 44-मेगापिक्सल का सेंसर होगा।
Advertisement

Droidholic के ऑनलाइन साझा की गई प्रोमोशनल तस्वीरों में Oppo reno 3 Pro के में बेहद पतले बेज़ेल्स और चिन दिखाई देती है। इसमें फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर की कमी से संकेत मिलता है कि फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। पावर बटन दाईं ओर स्थित है, जबकि दो वॉल्यूम बटन बाईं ओर सेट किए गए हैं।

बता दें कि चीन में लॉन्च किए गए ओप्पो रेनो 3 प्रो 5जी में सिंगल सेल्फी कैमरा के साथ कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जबकि भारतीय मार्केट में आने वाले फोन में डुअल सेल्फी कैमरा के फ्लैट डिस्प्ले पैनल दिया जाएगा। एक और अंतर यह है कि चीनी ओप्पो रेनो 3 प्रो ने 5जी सपोर्ट के साथ आता है, जबकि भारत में Reno 3 Pro को  केवल 4जी कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ लाया जाएगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good camera performance in daylight
  • Decent selfie camera
  • Good design
  • Solid battery life
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Disappointing low-light video performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी95

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4025 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  2. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  3. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  7. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  8. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  9. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.