Oppo Reno 3 Pro की प्री-बुकिंग आज से अमेजन, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स में शुरू

Oppo Reno 3 Pro का भारतीय वेरिएंट पिछले साल चीन में लॉन्च हुए वेरिएंट से थोड़ा अलग होगा। भारत में लॉन्च होने वाला वेरिएंट 4जी सपोर्ट के साथ आएगा। जबकि चीनी वेरिएंट 5जी हैंडसेट है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 27 फरवरी 2020 19:04 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो रेनो 3 प्रो 44 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ आने वाला पहला फोन
  • 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा है Oppo Reno 3 Pro में
  • ओप्पो रेनो 3 प्रो में डुअल लेंस बोकेह फीचर और अल्ट्रा नाइट सेल्फी मोड भी
Oppo Reno 3 Pro की प्री-बुकिंग आज से अमेज़न, फ्लिपकार्ट और कई ऑफलाइन स्टोर में शुरू हो गई है। Oppo के इस फोन 2 मार्च को लॉन्च होना है और कपंनी ने एक हफ्ते पहले ही इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। ओप्पो रेनो 3 प्रो में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप होगा, जिसका प्राइमरी सेंसर 44 मेगापिक्सल का होगा। फोन के पिछले हिस्से में क्वाड कैमरा सेटअप है। यहां प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का होगा। ओप्पो रेनो 3 प्रो फोन ऑरोरा ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और स्काई व्हाइट रंगों के विकल्प में आएगा।

Oppo का कहना है कि अमेज़न, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर Oppo Reno 3 Pro की प्री-बुकिंग आज से शुरू हो गई है। खबर लिखे जाने तक फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर इस हैंडसेट की प्री-बुकिंग शुरू नहीं हुई थी।
Advertisement

ओप्पो रेनो 3 प्रो का भारतीय वेरिएंट पिछले साल चीन में लॉन्च हुए वेरिएंट से थोड़ा अलग होगा। भारत में लॉन्च होने वाला वेरिएंट 4जी सपोर्ट के साथ आएगा। जबकि चीनी वेरिएंट 5जी हैंडसेट है। गौर करने वाली बात है कि भारत में 5जी नेटवर्क नहीं आया है। स्मार्टफोन का चीनी वेरिएंट एक ही सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ था। लेकिन, भारत में लॉन्च होने वाले ओप्पो रेनो 3 प्रो वेरिएंट में कैप्सूल के आकार में होल-पंच होगा। यहां 44 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौजूद होगा। वहीं, इसके भारतीय मॉडल मे प्राइमरी कैमरे का रिजॉल्यूशन 64 मेगापिक्सल का होने वाला है, न कि 48 मेगापिक्सल का जो चीनी मॉडल में था।

फोन के पिछले हिस्से में तीन और कैमरे दिए जाएंगे। एक 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस होगा। दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा होगा और तीसरा 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस दिया जाएगा। सेल्फी के लिए 44 मेगापिक्सल का कैमरा 2 मेगापिक्सल डेप्थ ऑफ फील्ड सेंसर के साथ दिया जाएगा। कंपनी ओप्पो रेनो 3 प्रो में डुअल लेंस बोकेह फीचर और अल्ट्रा नाइट सेल्फी मोड भी लाएगी।  
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good camera performance in daylight
  • Decent selfie camera
  • Good design
  • Solid battery life
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Disappointing low-light video performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी95

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4025 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  2. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  3. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  7. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  8. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  9. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.