Oppo Reno 3 Pro एक बार फिर हुआ सस्ता, शुरुआती कीमत 25,990 रुपये

Oppo Reno 3 Pro के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की गई है। 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के दाम में बदलाव नहीं किया गया है।

Oppo Reno 3 Pro एक बार फिर हुआ सस्ता, शुरुआती कीमत 25,990 रुपये
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 3 Pro में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है
  • डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप से वैस है ओप्पो रेनो 3 प्रो
  • Oppo Reno 3 Pro की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं
विज्ञापन
Oppo Reno 3 Pro की कीमत एक बार फिर कम हुई है। इसकी पुष्टि Oppo ने गैजेट्स 360 से की है। बता दें कि क्वाड रियर कैमरा सेटअप वाले ओप्पो रेनो 3 प्रो की कीमत में यह तीसरी कटौती है। याद रहे कि ओप्पो रेनो 3 प्रो को इस साल मार्च महीने में 29,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। यह दाम 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का था। फोन के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मॉडल को मार्केट में 32,990 रुपये में उतारा गया था। इसके बाद अप्रैल में जीएसटी दरों के बदलाव के बाद दोनों वेरिएंट की कीमतें क्रमशः 31,990 रुपये और 34,990 रुपये हो गई थीं। इसके बाद कंपनी ने फोन की कीमत में कटौती का ऐलान किया था।
 

Oppo Reno 3 Pro price in India

ताज़ा कटौती 2,000 रुपये की है। लेकिन यह कटौती Oppo Reno 3 Pro के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट तक सीमित है। कटौती के बाद ओप्पो रेनो 3 प्रो की शुरुआती कीमत 25,990 रुपये हो गई है। फोन नई कीमत में अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है। लेकिन 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अभी भी 29,990 रुपये है। यह स्काई व्हाइट, मिडनाइट ब्लैक और ऑरोरल ब्लू रंग में उपलब्ध है।


Oppo Reno 3 Pro specifications

डुअल-सिम ओप्पो रेनो 3 प्रो एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलरओएस 7 पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा। यह 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 91.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आएगा। डिस्प्ले में डुअल होल-पंच डिज़ाइन है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी95 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

फोटो और वीडियो के लिए Oppo Reno 3 Pro में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। यहां पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर और 2 मेगापिक्सल का मोनो सेंसर है। रियर कैमरा सेटअप 5x हाइब्रिड ज़ूम और 20x डिजिटल ज़ूम सपोर्ट के साथ आता है। स्मार्टफोन में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप है। यहां पर एफ/ 2.4 अपर्चर के साथ 44 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।

Oppo Reno 3 Pro की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन में हिडन फिंगरप्रिंट अनलॉक 3.0 है। बैटरी 4,025 एमएएच की है। यह 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  2. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  3. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  4. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  6. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  7. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  8. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  9. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  10. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »