Oppo Reno 3 Pro की कीमत में हुई 2,000 रुपये तक की कटौती

Oppo Reno 3 Pro एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलरओएस 7 पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी95 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 जुलाई 2020 13:44 IST
ख़ास बातें
  • Amazon India पर नई कीमत में उपलब्ध है Oppo Reno 3 Pro
  • ओप्पो रेनो 3 प्रो के 256 जीबी वेरिएंट की कीमत होगी 32,990 रुपये
  • ओप्पो रेनो 3 प्रो में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है

Oppo Reno 3 Pro में मौजूद है 4,025 एमएएच बैटरी

Oppo Reno 3 Pro स्मार्टफोन की कीमत भारत में 2,000 रुपये कम हो गई है। कीमत में हुई कटौती के अलावा, खबर तो यह भी है कि Oppo ने इस फोन के 256 जीबी वेरिएंट की भी बिक्री शुरू कर दी है, जो अब तक खरीद के लिए उपलब्ध नहीं था। बता दें, ओप्पो रेनो 3 प्रो स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में मार्च में लॉन्च किया गया था, इसके दो वेरिएंट पेश किए गए थे एक 128 जीबी स्टोरेज और दूसरा 256 जीबी स्टोरेज। जैसा कि हमने बताया, दूसरा वेरिएंट अब तक खरीद के लिए उपलब्ध नहीं था। ओप्पो रेनो 3 प्रो के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन होल-पंच सेल्फी कैमरा सेटअप और सुपर एमोलेड डिस्प्ले से लैस है। फोन में चार कैमरे वाला रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
 

Oppo Reno 3 Pro price in India

ओप्पो रेनो 3 प्रो की कीमत भारत में 31,990 रुपये से घटकर अब एक बार फिर 29,990 रुपये हो गई है। यह कीमत स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। Oppo Reno 3 Pro नई कीमत में Amazon India की वेबसाइट पर उपलब्ध है। वहीं, मुंबई स्थित Mahesh Telecom के रिटेलर मनीष खत्री का कहना है कि मंगलवार की शाम आई रिपोर्ट के अनुसार यह घटी हुई कीमत ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी लागू होंगी। इसके अलावा रिटेलर ने यह भी उल्लेख किया कि इसका 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट खरीद के लिए 32,990 रुपये में उपलब्ध है।

याद दिला दें, Oppo ने ओप्पो रेनो 3 प्रो के दो स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किए थे- 128 जीबी और 256 जीबी। हालांकि, अब तक खरीद के लिए केवल 128 जीबी का मॉडल ही उपलब्ध था।

यह बताना भी बेहद जरूरी है कि रेनो 3 प्रो भारत में 29,990 रुपये की कीमत में ही लॉन्च किया गया था। लेकिन मोबाइल फोन पर बढ़े हुए GST स्लैब लागू होने के बाद इसकी कीमत अप्रैल में बढ़कर 31,990 रुपये हो गई थी।
Advertisement

ओप्पो रेनो 3 प्रो 256 जीबी वेरिएंट को अमेज़न इंडिया पर अभी लिस्ट नहीं किया गया है। Gadgets 360 ने फोन की उपलब्धता के संबंध में जानकारी हासिल करने के लिए ओप्पो इंडिया को संपर्क किया है। जवाब मिलते ही आपको अपडेट कर दिया जाएगा।
 
 

Oppo Reno 3 Pro specifications, features

डुअल-सिम ओप्पो रेनो 3 प्रो एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलरओएस 7 पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा। यह 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 91.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आएगा। डिस्प्ले में डुअल होल-पंच डिज़ाइन है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी95 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

फोटो और वीडियो के लिए Oppo Reno 3 Pro में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। यहां पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर और 2 मेगापिक्सल का मोनो सेंसर है। रियर कैमरा सेटअप 5x हाइब्रिड ज़ूम और 20x डिजिटल ज़ूम सपोर्ट के साथ आता है। स्मार्टफोन में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप है। यहां पर एफ/ 2.4 अपर्चर के साथ 44 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।

Oppo Reno 3 Pro की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन में हिडन फिंगरप्रिंट अनलॉक 3.0 है। बैटरी 4,025 एमएएच की है। यह 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good camera performance in daylight
  • Decent selfie camera
  • Good design
  • Solid battery life
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Disappointing low-light video performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी95

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4025 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  5. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  6. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  6. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  7. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  8. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  9. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.