Oppo की चीन में वेबसाइट पर Oppo Pad Air 6 और Oppo Watch 5 की भी लिस्टिंग हुई है। इस टैबलेट और स्मार्टवॉच को Oppo Reno 17 सीरीज के साथ पेश किया जा सकता है
इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है
चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo की नई स्मार्टफोन सीरीज को अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Oppo Reno 17 Pro शामिल होगा। Oppo Reno 17 की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7 Gen चिपसेट होगा।
Oppo ने बताया है कि Oppo Reno 17 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8550 Super होगा। ये स्मार्टफोन्स Android 17 पर बेस्ड Oppo के ColorOS 17 पर चलेंगे। इस स्मार्टफोन सीरीज के लिए चीन में प्री-ऑर्डर्स शुरू हो गए हैं। इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर देने वाले कस्टमर्स को गिफ्ट भी मिल सकते हैं। Oppo की चीन में वेबसाइट पर Oppo Pad Air 6 और Oppo Watch 5 की भी लिस्टिंग हुई है। इस टैबलेट और स्मार्टवॉच को Oppo Reno 17 सीरीज के साथ पेश किया जा सकता है।
आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Oppo Reno 17 Pro में 6.32 इंच 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। Oppo Reno 17 Pro में MediaTek Dimensity 8550 चिपसेट हो सकता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और दो 50 मेगापिक्सल के कैमरा हो सकते हैं। Oppo Reno 17 Pro के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।
हाल ही में Oppo Reno 17 की थाईलैंड के NBTC की वेबसाइट पर मॉडल नंबर - CPH2975 के साथ लिस्टिंग हुई है। Oppo Reno 16 में 6.32 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 का इस्तेमाल किया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS पर चलता है। Oppo Reno 16 में की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Oppo Reno 16 में 6,700 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।