Oppo Reno 15 Pro में मिलेगी 6000mAh बैटरी, ट्रिपल कैमरा! लॉन्च से पहले खुलासा

दोनों ही फोन में Dimensity 8000 सीरीज के चिपसेट कंपनी दे सकती है।

विज्ञापन
Written by शौर्य तोमर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2025 15:12 IST
ख़ास बातें
  • Reno 15 और Reno 15 Pro फोन में 120Hz फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल सकता है।
  • सीरीज का प्रो वेरिएंट 6000mAh बैटरी से लैस हो सकता है।
  • इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है।

Oppo Reno 15 सीरीज इससे पहले आई Reno 14 सीरीज की सक्सेसर होगी।

Oppo Reno 15 सीरीज जल्द ही चीन में लॉन्च होने वाली है। इस नई स्मार्टफोन सीरीज में कंपनी Oppo Reno 15, Reno 15 Pro, और Reno 15 Pro+ मॉडल्स को पेश करने वाली है। लॉन्च को लेकर चर्चाएं गर्म हैं। इसी बीच सीरीज के स्टैंडर्ड और प्रो मॉडल के स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। लेटेस्ट लीक की की मानें तो Reno 15 और Reno 15 Pro फोन में 120Hz फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल सकता है। सीरीज का प्रो वेरिएंट 6000mAh बैटरी से लैस हो सकता है। वहीं स्टैंडर्ड मॉडल में इससे भी बड़ी बैटरी आ सकती है। 

Oppo Reno 15, Reno 15 Pro Key Specifications

Oppo Reno 15, Reno 15 Pro को लेकर एक टिप्स्टर ने बड़ा खुलासा किया है। टिप्स्टर Debayan Roy (Gadgetsdata) की ओर से रिवील किया गया है कि Oppo Reno 15 में 6.59 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है और 1.5K रिजॉल्यूशन मिल सकता है। कैमरा की बात करें तो फोन में रियर साइड में ट्रिपल कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा जबकि साथ में 50 मेगापिक्सल का ही टेलीफोटो लेंस देखने को मिल सकता है। तीसरा कैमरा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस हो सकता है। फोन में 6000mAh से ज्यादा की बैटरी होने की बात कही गई है। 

Oppo Reno 15 Pro में तुलनात्मक रूप से 6.31 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल सकता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है और 1.5K रिजॉल्यूशन हो सकता है। फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस देखने को मिल सकता है। यहां पर 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा देखने को मिल सकता है। बैटरी के लिए फोन 6000mAh कैपिसिटी वाली बैटरी से लैस हो सकता है। 

कहा गया है कि दोनों ही फोन में Dimensity 8000 सीरीज के चिपसेट कंपनी दे सकती है। हालांकि इससे पहले आई रिपोर्ट में सामने आया था कि फोन में MediaTek Dimensity 9500 SoC देखने को मिल सकता है। अफवाह यह भी है कि सीरीज के इन स्मार्टफोन्स में जो कैमरा मॉड्यूल होगा वह लेटेस्ट iPhone 17 Pro मॉडल्स के जैसा होगा। अब देखना होगा कि इन स्मार्टफोन्स के लिए आ रही इन अफवाहों में कितनी सच साबित होती हैं। कंपनी जल्द ही सीरीज को चीन में लॉन्च कर सकती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Shaurya Tomer is a Sub Editor at Gadgets 360 with 2 years of experience across a ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. ₹12 हजार से सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  5. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹12 हजार से सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  2. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  4. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  5. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  6. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  7. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  8. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  9. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  10. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.