Oppo Reno 15 सीरीज के भारत में लॉन्च से ठीक पहले लीक हुई कीमत, फैंस के हाथ लग सकती है निराशा!

Oppo Reno 15 सीरीज की भारत में कीमतों को लेकर बड़ा लीक सामने आया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 जनवरी 2026 16:20 IST
ख़ास बातें
  • OPPO Reno 15 सीरीज की कीमतों का लीक सामने आया
  • तीन मॉडल्स के साथ भारत में लॉन्च की तैयारी
  • MediaTek चिप और बड़ी बैटरी के दावे

Oppo Reno 15 सीरीज की कीमतें लॉन्च से पहले लीक

Photo Credit: Oppo

Oppo की अपकमिंग Reno 15 सीरीज के लॉन्च से पहले ही भारत में कीमत लीक हुई है। सामने आए एक लीक्ड इंटरनल प्राइसिंग डॉक्यूमेंट के मुताबिक, Reno 15 लाइनअप मौजूदा Reno सीरीज के मुकाबले महंगी हो सकती है। यह डॉक्यूमेंट 5 जनवरी 2026 की इफेक्टिव डेट का भी जिक्र करता है। हालांकि, फिलहाल OPPO ने इन कीमतों की पुष्टि नहीं की है। Oppo Reno 15 सीरीज देश में कल, यानी 8 जनवरी को लॉन्च होनी है और इस बार कंपनी Reno सीरीज में बिल्कुल नया - Oppo Reno Pro Mini वेरिएंट जोड़ने वाली है और जैसा आजकल ट्रेंड देखा जा रहा है, यह कॉम्पैक्ट डिजाइन फैक्टर लेकर आ सकता है।

X पर एक यूजर (@LeaksAn1) ने Oppo Reno 15 सीरीज की भारत में कीमत को लीक किया है। शेयर किए गए डॉक्यूमेंट से पता चलता है कि भारत में Reno 15, Reno 15 Pro Mini और Reno 15 Pro मॉडल्स लॉन्च होंगे। मॉडल-वाइज कीमतों की बात करें तो Reno 15 के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये बताई गई है, जबकि 12GB RAM के साथ 256GB वेरिएंट 48,999 रुपये और 12GB + 512GB वेरिएंट 53,999 रुपये में आ सकता है। 

वहीं, Reno 15 Pro Mini के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये और 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये लिस्ट की गई है। 

सबसे ऊपर Reno 15 Pro रहेगा, जिसके 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 67,999 रुपये और 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 72,999 रुपये बताई जा रही है। लीक डॉक्यूमेंट में चैनल पार्टनर्स के लिए बिलिंग प्राइस भी शामिल हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि ये संभावित MRP हो सकती हैं।

Oppo ने अपनी Reno 15 सीरीज के लिए Flipkart और Amazon पर लैंडिंग पेज अपडेट किए हैं, जिनसे फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन कन्फर्म होते हैं। इन पेज के मुताबिक, भारत में आने वाली Reno 15 सीरीज MediaTek 8450 चिपसेट पर काम करेगी, जो 4nm प्रोसेस पर बना बताया जा रहा है। इसके साथ AI Gaming Antenna System Acceleration फीचर भी मिलेगा, जिससे गेमिंग के दौरान सिग्नल रिसेप्शन बेहतर होने का दावा किया गया है।

बैटरी को लेकर भी कुछ डिटेल्स सामने आई हैं। लीक जानकारी के मुताबिक, लाइनअप के एक मॉडल में 6,200mAh बैटरी दी जा सकती है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी का दावा बताया जा रहा है कि फोन 2.36 दिन तक की बैटरी लाइफ दे सकता है और एक अननेम्ड MOBA गेम को करीब 11.22 घंटे तक चला सकता है। चार्जिंग के मामले में फोन 1 से 100 प्रतिशत तक करीब 53 मिनट में चार्ज हो सकता है, जबकि 10 मिनट की चार्जिंग से 4.3 घंटे तक वीडियो प्लेबैक मिलने का दावा किया गया है।

हालांकि, Oppo ने अब तक इन कीमतों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। कंपनी ने Reno 15 सीरीज के भारत लॉन्च की तारीख 8 जनवरी बताई है। ऐसे में तब तक इन सभी जानकारियों को लीक के तौर पर ही लिया जाना चाहिए, न कि फाइनल कन्फर्मेशन के तौर पर।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G37 Power vs Realme C83 5G vs Oppo K14x 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. 13.3 इंच डिस्प्ले, 32GB रैम के साथ HP का नया लैपटॉप लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. 10,000mAh बैटरी वाला नया Oppo फोन जल्द हो सकता है लॉन्च, जानें डिटेल
  4. Xiaomi 18 Pro Max में होगी 8500mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ 2 डिस्प्ले! बड़ा खुलासा
  5. Acer TravelMate P6 14 AI, P2 Spin 14, TravelMate X2 15 और X2 14 लैपटॉप लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  6. Asus VivoWatch 6 Plus लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, एडवांस AI हेल्थ फीचर्स के साथ, जानें सबकुछ
  7. Oppo Reno 16 Pro ग्लोबल लॉन्च जल्द, 6700mAh बैटरी, Dimensity चिप से होगा लैस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro Max में होगी 8500mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ 2 डिस्प्ले! बड़ा खुलासा
  2. June Android Drop: Google ने कर दी मौज, एंड्रॉयड में तगड़ा स्कैम प्रोटेक्शन, Airdrop विस्तार और आए कई धांसू फीचर्स
  3. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर लिस्टिंग
  4. 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी से लैस Honor X7e हुआ लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक
  5. 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Bold N2 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Honor का लेटेस्ट फोन Honor X7e लॉन्च, 7500mAh बैटरी, 50MP कैमरा, जानें कीमत
  7. Acer TravelMate P6 14 AI, P2 Spin 14, TravelMate X2 15 और X2 14 लैपटॉप लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  8. 13.3 इंच डिस्प्ले, 32GB रैम के साथ HP का नया लैपटॉप लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. 5000 रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला धांसू स्मार्टफोन
  10. Asus ने लॉन्च किए Zenbook 14, Vivobook S14, S16, Vivobook S14 Flip और S16 Flip लैपटॉप, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.