ढेर सारे एआई फीचर्स के साथ OPPO Reno 13 सीरीज इस दिन होगी भारत में लॉन्‍च, जानें

‘ओपो रेनाे 13’ सीरीज की भारत में लॉन्‍च डेट कन्‍फर्म हो गई है। कंपनी 9 जनवरी को Reno13 और Reno13 Pro स्‍मार्टफोन्‍स को पेश करेगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 जनवरी 2025 17:42 IST
ख़ास बातें
  • OPPO Reno 13 सीरीज का भारत में लॉन्‍च कन्‍फर्म
  • 9 जनवरी को होगा आगाज
  • दो नए फोन रेनो 13 और रेनो 13 प्रो को पेश किया जा सकता है

इन फोन्‍स में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 4nm प्रोसेसर दिया गया है।

OPPO Reno13 series Launch date in India : ‘ओपो रेनाे 13' सीरीज की भारत में लॉन्‍च डेट कन्‍फर्म हो गई है। कंपनी 9 जनवरी को Reno13 और Reno13 Pro स्‍मार्टफोन्‍स को पेश करेगी। नए रेनो फोन्‍स में एआई के स्‍तर पर कई फीचर्स देखने को मिलेंगे। फोन में एआईलाइव फोटो, एआई क्लियैरिटी सूइट, एआई क्लियैरिटी एन्‍हान्‍सर, एआई अनब्‍लर जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। ग्रुप फोटोज में भी एआई की काबिलियत नजर आएगी जैसे- किसी फोटो में 10 चेहरों को बेहतर बनाया जा सकेगा। ओपो रेनो 13 सीरीज को लॉन्‍च के बाद ऑनलाइन और ऑफलाइन लिया जा सकेगा। यह ओपोडॉटकॉम और फ्लिपकार्ट पर उपलब्‍ध होगी। 

इस फोन सीरीज को दो महीने पहले नवंबर में चीन में पेश किया गया था। 
 

OPPO Reno13 Specifications

OPPO Reno13 में 6.59 इंच का 1.5K फ्लैट OLED कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसका रेजॉलूशन 2760 × 1256 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 3840Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें Mali-G615 MC6 GPU के साथ 3.35GHz ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 4nm प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 12GB / 16GB LPDDR5X रैम के साथ 256GB / 512GB / 1TB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, Beidou, जीपीएस, GLONASS, गैलीलियो, QZSS, यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। इस फोन में 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5800mAh की बैटरी दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Reno13 Pro के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा (Sony IMX882 सेंसर) और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का 112º अल्ट्रा-वाइड कैमरा (Sony IMX355 सेंसर) दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा (Samsung JN5 सेंसर) दिया गया है। यह फोन IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 157.90 मिमी, चौड़ाई 74.73 मिमी, मोटाई 7.24 मिमी और वजन 181 ग्राम है।
Advertisement
 

OPPO Reno13 Pro Specifications

OPPO Reno13 Pro में 6.83 इंच का 1.5K कर्व्ड OLED कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसका रेजॉलूशन 2800 x 1272 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 3840Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन में Mali-G615 MC6 GPU के साथ 3.35GHz ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 4nm प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 12GB / 16GB LPDDR5X रैम के साथ 256GB / 512GB / 1TB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, Beidou, GPS, GLONASS, गैलीलियो, QZSS, यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। इस फोन में 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 50W AIRVOOC वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5800mAh की बैटरी दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Reno13 Pro के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा (Sony IMX890 सेंसर), f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का 112º अल्ट्रा-वाइड कैमरा (Sony IMX355 सेंसर) और f/2.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल 3.5X पेरिस्कोप कैमरा (Samsung JN5 सेंसर) दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा (Samsung JN5 सेंसर) दिया गया है। यह फोन IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 162.73 मिमी, चौड़ाई 76.55 मिमी, मोटाई 7.55 मिमी और वजन 197 ग्राम है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

3.35 मेगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

5,600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2760x1256 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sleek and premium design
  • Vivid display
  • Good camera performance
  • Decent battery life
  • IP66, IP68, and IP69 ratings
  • Bad
  • Bloatware
  • Outdoor brightness isn't the best compared to the competition
  • Wide-angle could have been better
  • Overheats with intensive usage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.83 इंच

प्रोसेसर

3.35 मेगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5,800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2800x1272 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.