50MP कैमरा के साथ Oppo Reno 12 सीरीज भारत में लॉन्‍च, जानें कीमत

Oppo Reno 12 Series : नए रेनो फोन्‍स मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 7300-एनर्जी प्रोसेसर से पैक हैं। शुरुआती कीमत करीब 33 हजार रुपये है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 जुलाई 2024 15:34 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 12 सीरीज भारत में लॉन्‍च
  • Reno 12 और Reno 12 Pro स्‍मार्टफोन्‍स किए गए लॉन्‍च
  • शुरुआती कीमत करीब 33 हजार रुपये है

Oppo Reno 12 सीरीज लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर रन करती है। हालांकि उस ColorOS 14.1 की लेयर है।

Oppo Reno 12 Series : ओपो की Reno 12 सीरीज को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। कंपनी ने दो स्‍मार्टफोन Reno 12 और Reno 12 Pro को उतारा है। ये फोन पिछले साल आई Reno 11 सीरीज के सक्‍सेसर हैं। खास बात है कि Reno 12 सीरीज को चीन और दूसरे ग्‍लोबल मार्केट्स में पेश किया जा चुका है और अब भारत में इनकी शुरुआत हुई है। नए रेनो फोन्‍स मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 7300-एनर्जी प्रोसेसर से पैक हैं। शुरुआती कीमत करीब 33 हजार रुपये है। इनमें कर्व्‍ड एमोलेड डिस्‍प्‍ले मिलता है। रेनो सीरीज का मुख्‍य फोकस कैमरों पर है। Reno 12 में कौन से कैमरे लगाए गए हैं। आइए जानते हैं।   
 

Oppo Reno 12, Reno 12 Pro Price in India 

Oppo Reno 12 की कीमत 8GB RAM + 256GB मॉडल के लिए 32,999 रुपये है। यह एस्‍ट्रो सिल्‍वर, मेट ब्राउन और सनसेट पीच कलर ऑप्‍शंस में आता है। सेल 25 जुलाई से फ्लिपकार्ट और ओपो के ऑनलाइन स्‍टोर्स पर होगी। 

Oppo Reno 12 Pro की कीमत 12GB RAM + 256GB मॉडल के लिए 36,999 रुपये है। इसके 12GB RAM + 512GB मॉडल के दाम 40,999 रुपये है। यह फोन स्‍पेस ब्राउन और सनसेट गोल्‍ड कलर ऑप्‍शन में आता है। सेल 18 जुलाई से Flipkart और ओपो ऑनलाइन स्‍टोर पर होगी। 
 

Oppo Reno 12, Reno 12 Pro specifications

Oppo Reno 12 सीरीज लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर रन करती है। हालांकि उस ColorOS 14.1 की लेयर है। इसका मतलब है कि प्‍योर एंड्रॉयड का एक्‍सपीरियंस आपको नहीं मिलेगा।  

दोनों रेनो फोन्‍स में 6.7 इंच का Full HD+ कर्व्‍ड एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। रिफ्रेश रेट 120 हर्त्‍ज तक है। Reno 12 में कोर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास 7i का प्रोटेक्‍शन है, जबकि Reno 12 Pro में विक्‍टस 2 का प्रोटेक्‍शन मिलता है। 

जैसाकि हमने बताया ये फोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 7300-एनर्जी चिपसेट से पावर्ड हैं और अलग-अलग रैम व स्‍टोरेज ऑप्‍शन में आते हैं। 
Advertisement

रेनो सीरीज ने कैमरों से अपनी पहचान बनाई है। इस बार Reno 12 में कंपनी ने 50MP का प्राइमरी कैमरा द‍िया है, जोकि Sony LYT-600 सेंसर है। उसके साथ 8MP का अल्‍ट्रा वाइड कैमरा और 2 एमपी  का मैक्रो सेंसर मिलता है। फ्रंट में 32 एमपी का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। 

Reno 12 Pro में भी 50MP का ही प्राइमरी कैमरा है, जोकि Sony LYT-600 सेंसर है। साथ में 8MP का अल्‍ट्रा-वाइड कैमरा और एक 50 एमपी का 2एक्‍स टेलीफोटो कैमरा इस फोन में है। इस फोन के फ्रंट में 50 एमपी का कैमरा दिया गया है। 
Advertisement

Reno 12 सीरीज को 5 हजार एमएएच बैटरी से पैक किया गया है। ये 80 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। इन डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की भी सुविधा है। 
Advertisement
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sleek and slim design
  • Vibrant 120Hz AMOLED display
  • Fast wired charging
  • Versatile camera system
  • Useful AI features
  • Bad
  • Bloatware
  • No wireless charging
  • Pricing could have been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. चीनी रोबोट डांस और कठिन मार्शल आर्ट कला से कर रहे हैरान, देखें वीडियो
  2. Google Chrome चलाते हैं तो ये खबर आपके लिए! हैक हो सकता है सिस्टम, तुरंत करें ये काम
  3. AI की मार! 2 बड़ी स्टोरेज कंपनियां सोल्ड आउट, क्या महंगे होंगे गैजेट्स?
  4. Tecno Camon 50, Camon 50 Pro लॉन्च हुए 50MP कैमरा, 6150mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon 50, Camon 50 Pro लॉन्च हुए 50MP कैमरा, 6150mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. इंटरनेशनल टेक कंपनियों को करना होगा भारत के संविधान का पालन, सरकार ने दी हिदायत 
  3. क्या है वो रोबोट डॉग जिसने AI Summit में Galgotias University से उसका पवेलियन छीन लिया? यहां जानें पूरी कहानी
  4. Maruti Suzuki ने लॉन्च की e Vitara, जानें प्राइस, रेंज
  5. Google I/O 2026: इस दिन होगा Google का सबसे बड़ा डेवलपर कॉन्फ्रेंस, इवेंट में दिखेगा AI का जलवा?
  6. Apaar ID क्या है? कैसे बनाएं, जानें क्यों है छात्रों के लिए जरूरी
  7. Oppo Find X9s में मिल सकती है 7,025mAh की बैटरी, इंटरनेशनल मार्केट में जल्द होगा लॉन्च
  8. IND vs NED T20 Live Streaming: भारत-नीदरलैंड का T20 मुकाबला आज, यहां देखें बिल्कुल फ्री!
  9. मरने के बाद भी इतने समय तक जिंदा रहता है दिमाग! स्टडी में दावा
  10. Samsung Galaxy Book 6 सीरीज लैपटॉप लॉन्च, धांसू प्रोसेसर के साथ दमदार फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.