Oppo Reno 11 सीरीज 12GB रैम, 50MP कैमरा, 80W चार्जिंग के साथ लॉन्‍च, जानें प्राइस

Oppo Reno 11 Series : ओपो के नए रेनो फोन्‍स में डिजाइन में थोड़ा बदलाव किया गया है। कैमरा और प्रोसेसर के लेवल पर भी अपग्रेड देखने को मिला है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 23 नवंबर 2023 17:49 IST
ख़ास बातें
  • ओपो के नए स्‍मार्टफोन्‍स को लॉन्‍च कर दिया गया है
  • Oppo Reno 11 सीरीज को चीन में लाया गया है
  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस हैं नए रेनो फोन्‍स

Oppo Reno 11 सीरीज में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।

Photo Credit: Oppo

Oppo Reno 11 सीरीज को गुरुवार को चीन में लॉन्‍च कर दिया गया। कंपनी ने Oppo Reno 11 और Oppo Reno 11 Pro नाम से दो स्‍मार्टफोन पेश किए हैं। इनके साथ ही Oppo Pad Air 2 नाम का एक बजट टैबलेट भी लॉन्‍च किया गया है। ओपो के नए रेनो फोन्‍स में डिजाइन में थोड़ा बदलाव किया गया है। कैमरा और प्रोसेसर के लेवल पर भी अपग्रेड देखने को मिला है। Oppo Reno 11 सीरीज की शुरुआत 8 जीबी रैम मॉडल से होती है। कंपनी 12 जीबी रैम मॉडल तक डिवाइसेज लाई है। आइए जानते हैं इनकी कीमत, स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स।  
 

Oppo Reno 11 series price, availability

Oppo Reno 11 के तीन वेरिएंट आए हैं। 8GB/256GB मॉडल के दाम 2,499 युआन (लगभग 29,700 रुपये), 12GB/256GB मॉडल के दाम 2,799 युआन (लगभग 33,300 रुपये) और 12GB/512GB मॉडल के दाम 2,999 युआन (लगभग Rs 35,600 रुपये) हैं। 

Oppo Reno 11 Pro को वेरिएंट में लॉन्‍च किया गया है। 12GB/256GB मॉडल के दाम 3,499 युआन (लगभग 41,100 रुपये) और 12GB/512GB मॉडल के दाम 3,799 युआन (लगभग 44,650 रुपये) हैं। दोनों ही फोन्‍स को चीन में 1 दिसंबर से लिया जा सकेगा।
 

Oppo Reno 11 series specifications, features 

सबसे पहले बात Oppo Reno 11 स्‍मार्टफोन की। इसमें 6.7 इंच का OLED डिस्‍प्‍ले है, जो 120Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। फोन को मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर की ताकत दी गई है, जिसके साथ 12GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS3.1 स्‍टोरेज मिलता है। फोन में 4,800mAh की बैटरी है, जो 67W फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है, जिस पर ColorOS 14 की लेयर है। 

Oppo Reno 11 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर 50 मेगापिक्‍सल का Sony LYT600 है। यह ऑप्‍ट‍िकल इमेज स्‍टेबलाइजेशन की खूबी को समेटे हुए हैं। साथ में 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रावाइड कैमरा और 32 मेगा‍पिक्‍सल का टेल‍िफोटो लेंस भी फोन में है। सेल्‍फी कैमरा 32 एमपी का है। 

वहीं, Oppo Reno 11 Pro में 6.7 इंच OLED डिस्‍प्‍ले है, जो 1.5K रेजॉलूशन को सपोर्ट करता है साथ ही 120Hz का रिफ्रेश रेट देता है। यह डिस्‍प्‍ले 2160Hz हाई-फ्रीक्‍वेंसी PWM डिमिंग के साथ आता है। इसका मतलब है कि डिस्‍प्‍ले आपकी आंखों को ज्‍यादा थकने नहीं देता। इस ओपाे फोन में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 8 प्‍लेस Gen 1 प्रोसेसर लगाया गया है, जिसके साथ 12GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS3.1 स्‍टाेरेज है। फोन में 4,700mAh की बैटरी है जो 80W फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
Advertisement

Oppo Reno 11 Pro में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर 50 मेगापिक्‍सल का Sony IMX890 है। यह ऑप्टिकल इमेज स्‍टेबलाइजेशन सपोर्ट देता है। साथ में 8 एमपी का अल्‍ट्रा वाइड लेंस और 32 एमपी का टेलिफोटो लेंस है। फ्रंट कैमरा 32 एमपी का है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7050

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and premium design
  • Vibrant 120Hz AMOLED display
  • Fast wired charging
  • Versatile camera system
  • Bad
  • Bloated software
  • No stereo speakers
  • Lack an official IP rating
  • No wireless charging
  • Below average video quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8200

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1240x2772 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy M17e 5G भारत में लॉन्च: 120Hz डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी के साथ आया नया बजट फोन
  2. सिर्फ गेम नहीं था Pokemon Go, अनजाने में यूजर्स बना रहे थे असली दुनिया का मैप
  3. 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo T5x 5G भारत में लॉन्च, देखें कैसे हैं फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo T5x 5G भारत में लॉन्च, देखें कैसे हैं फीचर्स
  2. Apple AirPods Max 2 भारत में लॉन्च, 20 घंटे चलेगी बैटरी, एडेप्टिव ऑडियो के साथ गजब हैं फीचर्स
  3. Poco X8 Pro, X8 Pro Max का आज भारत में लॉन्च, 12GB रैम, 50MP डुअल कैमरा के साथ प्राइस लीक!
  4. Samsung Galaxy M17e 5G भारत में लॉन्च: 120Hz डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी के साथ आया नया बजट फोन
  5. दुनिया का पहला रोबोट गिरफ्तार? महिला को डराया, जानें फिर पुलिस ने क्या किया
  6. सिर्फ गेम नहीं था Pokemon Go, अनजाने में यूजर्स बना रहे थे असली दुनिया का मैप
  7. Nothing Phone 4a vs Oppo Reno 15C 5G vs OnePlus Nord 5: देखें 40K में कौन सा है बेस्ट?
  8. ह्यूमनॉइड रोबोट बनाएंगे BMW की इलेक्ट्रिक कारें, फैक्ट्री में काम हुआ शुरू
  9. 6 हजार सस्ता खरीदें OnePlus का 5500mAh, 80W चार्जिंग वाला फोन! Flipkart पर बड़ा डिस्काउंट
  10. Google Maps पर Ask Maps फीचर कैसे करें उपयोग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.