Oppo Reno 10 5G सीरीज आज होगी लॉन्‍च, उससे पहले लीक हो गए प्राइस, जानें

Oppo Reno 10 5G Series : लॉन्‍च की सबसे बड़ी यूएसपी स्‍मार्टफोन्‍स की कीमत होती है, जोकि ऑनलाइन लीक हो गई है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 10 जुलाई 2023 11:40 IST
ख़ास बातें
  • एक टिप्‍सटर ने नए फोन्‍स की कीमतें ऑनलाइन शेयर की हैं
  • 30 से 60 हजार रुपये के बीच लॉन्‍च हो सकते हैं नए फोन्‍स
  • 12 जीबी तक रैम दी जा सकती है नए ओपो रेनो स्‍मार्टफोन्‍स में

दावा किया गया है कि Oppo Reno 10 5G सीरीज की भारत में शुरुआती कीमत 30 हजार रुपये होगी।

Photo Credit: Oppo

Oppo Reno 10 5G सीरीज को आज भारत में लॉन्‍च किया जाएगा। सीरीज के तहत ‘वनिला Oppo Reno 10', Reno 10 Pro और Reno 10 Pro+ स्‍मार्टफोन्‍स लॉन्‍च होंगे। लॉन्‍च की सबसे बड़ी यूएसपी स्‍मार्टफोन्‍स की कीमत होती है, जोकि ऑनलाइन लीक हो गई है। साथ ही तीनों स्‍मार्टफोन्‍स के स्‍पेसिफ‍िकेशंस की जानकारी भी सामने आई है। दावा किया गया है कि Oppo Reno 10 5G सीरीज की भारत में शुरुआती कीमत 30 हजार रुपये होगी। ये स्‍मार्टफोन्‍स मई में चीन में लॉन्‍च हो चुके हैं। Oppo Reno 10 को 8GB + 256GB स्टोरेज ऑप्‍शन में लॉन्च किए जाने की उम्‍मीद है, जबकि प्रो मॉडल 12GB + 256GB स्टोरेज ऑप्‍शन में आएगा। 

टिपस्टर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) ने ट्विटर पर ओपो रेनो 10 5G सीरीज की प्राइसिंग डिटेल्‍स और स्‍पेस‍िफ‍िकेशंस के बारे में जानकारी दी है। उनके मुताबिक, ओपो रेनो 10 रेगुलर की कीमत भारत में लगभग 30,000 रुपये होगी। Reno 10 Pro और Reno 10 Pro+ की कीमत क्रमश: 45,000 और 60,000 रुपये होने का दावा है, जबकि इन्‍हें 40,000 और 55,000 रुपये में बेचा जा सकता है। 
Advertisement

हाल ही में टिपस्टर मुकुल शर्मा (@stufflistings) ने भी नए रेनो फोन्‍स की कीमतों का अंदाज लगाया था। उनके मुताबिक, Oppo Reno 10 के दाम 38,999 रुपये और Oppo Reno 10 Pro व Oppo Reno 10 Pro+ के दाम क्रमश: 44,999 रुपये और 59,999 रुपये हो सकते हैं। 

कहा जा रहा है कि ओपो रेनो 10 सीरीज के नए स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 ओएस पर चलते हैं। इनमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.74 इंच का फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया।  कहा जाता है कि वनिला मॉडल को मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 7050 SoC की ताकत दी गई है, जबकि ओपो रेनो 10 प्रो में स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर होगा। ओपो रेनो 10 प्रो+ में स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर मिलने की उम्‍मीद है।
Advertisement

Oppo Reno 10 में 67W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी होने की जानकारी है। Reno 10 Pro में 80W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,600mAh की बैटरी और Oppo Reno 10 Pro+ में 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,700mAh की बैटरी है।
Advertisement

ये स्‍मार्टफोन्‍स आज लॉन्‍च किए जाएंगे। फ्लिपकार्ट और ओपो इंडिया की वेबसाइट पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट बनाई गई है। बताया गया है कि ओपो रेनो 10 को आइस ब्लू और सिल्वरी ग्रे कलर ऑप्‍शंस में लाया जाएगा, जबकि प्रो मॉडल ग्लॉसी पर्पल और सिल्वरी ग्रे कलर्स में लिस्‍ट किया गया है। 

कंपनी की वेबसाइट पर वनिला मॉडल को 8GB + 256GB रैम और स्टोरेज ऑप्‍शन में लिस्‍ट किया गया है। प्रो मॉडल को 12 + 256GB स्टोरेज ऑप्‍शन में लाने की बात कन्‍फर्म की गई है। 
Advertisement

Oppo Reno 10 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX890 सेंसर, 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा होगा। Oppo Reno 10 Pro+ में सीरीज का सबसे प्रीमियम फोन है, जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का सेंसर, 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 सेंसर होगा। साथ ही 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल दिया जाएगा। 
Advertisement
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Immersive, bright display
  • Versatile camera system
  • Good battery life, quick charging
  • Bad
  • Bloated software
  • Competition offers better performance
  • No IP rating or stereo speakers
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1240x2772 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks and feels premium
  • Vibrant, curved-edge display
  • Impressive gaming performance
  • Good battery life, 100W fast charging
  • Quality telephoto and selfie cameras
  • Bad
  • No wireless charging or IP rating
  • Spammy notifications from first-party apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  4. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  7. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  8. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  9. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.