Oppo Reno 2F की कीमत एक बार फिर कम, जानें नया दाम

Oppo Reno 2F की कीमत 23,990 रुपये से कम करके 21,990 रुपये कर दी गई है। Oppo India ने इसकी पुष्टि गैजेट्स 360 से की है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 12 फरवरी 2020 14:22 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो रेनो 2एफ में चार रियर कैमरे दिए गए हैं
  • 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है Oppo Reno 2F में
  • Oppo Reno 2F 4,000 एमएएच की बैटरी से लैस है
Oppo Reno 2F की कीमत भारत में कम की गई है। Oppo ब्रांड के इस फोन को अब 2,000 रुपये सस्ते में बेचा जाएगा। गौर करने वाली बात है कि कंपनी पहले भी एक बार ओप्पो रेनो 2एफ का दाम कम कर चुकी है। नया स्मार्टफोन Reno 2 सीरीज़ का हिस्सा है। इसके बारे में बेहतरीन कैमरा परफॉर्मेंस देने का दावा है। यह चार रियर कैमरे और पॉप-अप सेल्फी कैमरे मॉड्यूल के साथ आता है। अन्य खासियतों की बात करें तो ओप्पो रेनो 2एफ में VOOC 3.0 Flash Charge सपोर्ट है और इसमें फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है।
 

Oppo Reno 2F price in India

ओप्पो रेनो 2एफ की कीमत 23,990 रुपये से कम करके 21,990 रुपये कर दी गई है। Oppo India ने इसकी पुष्टि गैजेट्स 360 से की है। फोन नई कीमत में अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध भी है। फोन नई कीमत में ऑफलाइन मार्केट में भी उपलब्ध है। इसके बारे में जानकारी मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने दी है।

याद रहे कि Oppo ने बीते साल अगस्त महीने में Reno 2F के साथ Reno 2 और Reno 2Z को लॉन्च किया था। स्मार्टफोन की सेल 25,990 रुपये से शुरू हुई थी। लेकिन बीते साल नवंबर महीने में इसका दाम 23,990 रुपये हो गया।
 

Oppo Reno 2F specifications, features

ओप्पो रेनो 2एफ में 6.53 इंच (1,080 x 2,340 पिक्सल) का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो की बात करें तो यह 91.6 प्रतिशत है। फोन के फ्रंट एवं बैक पैनल पर प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर से लैस है।
Advertisement

अब बात हैंडसेट के रैम और स्टोरेज की। ओप्पो रेनो 2एफ का एक ही वेरिएंट उतारा गया है जो 8 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो वूक 3.0 फ्लैश चार्ज तकनीक से लैस है। Oppo Reno 2 Series के अन्य स्मार्टफोन की तरह सिक्योरिटी के लिए ओप्पो रेनो 2एफ में भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

अब बात कैमरा सेटअप की। ओप्पो रेनो 2एफ में चार रियर कैमरे दिए गए हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो Samsung ISOCELL GM1 सेंसर से लैस है, 119 डिग्री एंगल ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा मिलेगा। कैमरा फीचर्स की बात करें तो एआई ब्यूटी, अल्ट्रा नाइट 2.0 मोड के साथ एंबियंट लाइट मोड जैसे फीचर्स मिलेंगे।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी70

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1,080x2,340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.