ओप्पो आर9 होगा कैमरा स्मार्टफोन, 17 मार्च को हो सकता है लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 मार्च 2016 11:23 IST
मोबाइल कंपनी ओप्पो अपना नया स्मार्टफोन ओप्पो आर9 लॉन्च करने के लिए तैयार है। ओप्पो आर9 पिछले साल लॉन्च हुए ओप्पो आर7 की पीढ़ी का अगला फोन है। कंपनी द्वारा जारी किये गये दो नए टीजर से ना केवल स्मार्टफोन की यूएसपी बल्कि लॉन्च तारीख का भी खुलासा हुआ है।

कंपनी के वीबो अकाउंट पर जारी टीजर के मुताबिक, ओप्पो आर9 स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा हो सकता है। टीजर में लिखा है, ''ओप्पो कैमरा फोन आर9 '' हालांकि, इसके अलावा कैमरा और ना ही स्मार्टफोन के बारे में और कोई जानकारी दी गई है।
Advertisement



Gizmochina में विज्ञापन द्वारा दिखे एक दूसरे टीजर में इस चीनी टेक्नोलॉजी कंपनी ने ओप्पो आर9 स्मार्टफोन की लॉन्च तारीख लगभग पक्की कर दी है। इस विज्ञापन में बताया गया है कि 17 मार्च को आयोजित होने वाले एक लॉन्च इवेंट में ओप्पो अपने नाम में 9 समेटे हुए एक स्मार्टफोन का खुलासा करेगी।
 
इससे पहले आई रिपोर्ट में कहा गया था कि ओप्पो आर9 में 6 इंच का क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) रिजॉल्यूशन डिस्प्ले होगा। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के साथ 3 या 4 जीबी रैम हो सकती है। स्मार्टफोन में 64 जीबी की एक्सपेंडेबल स्टोरेज होगी। वहीं इस फोन में 21 मेगापिक्सल के रियर और 13 मेगापिक्सल के दमदार फ्रंट कैमरा होने की बात कही गई है। फोन में 3700 एमएएच की बैटरी संभावित है और यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। ओप्पो द्वारा हाल ही में लॉन्च वीओओसी फास्ट चार्जिंग भी इस स्मार्टफोन में हो सकती है।
Advertisement
 

ओप्पो के नए स्मार्टफोन ओप्पो आर9 में जहां कैमरे पर खासा फोकस हो सकता है वहीं कंपनी द्वारा एमडब्ल्यूसी 2016 में लॉन्च नया स्मार्टसेंसर इमेज स्टेबिलाइजेशन भी इस फोन में दिया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि स्मार्टसेंसर में दुनिया का पहला सेंसर-बेस्ड, पिक्सल-लेवल ऑप्टिकल स्टेबिलाइजेशन (ओआईएस) है और यह तस्वीरों की शार्पनेस सुधार सकता है।
Advertisement

चीनी कंपनी ओप्पो ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में अपनी नई बैटरी टेक्नोलॉजी सुपर वीओओसी लॉन्च की थी। यह टेकनोलॉजी वीओओसी फ्लैश चार्ज टेकनोलॉजी का अपग्रेड थी। वीओओसी सुपर फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी 2500 एमएएच की एक बैटरी को 15 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत चार्ज कर देती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  3. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  8. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  2. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  5. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  8. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  9. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.