Oppo R19 और Vivo X25 में पॉप-अप कैमरे और इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने का दावा

ऐसा प्रतीत होता है कि पॉप-आउट और स्लाइड आउट कैमरे वाले फोन सिर्फ 2018 तक सीमित नहीं रहेंगे। हम इसका अनुभव 2019 में भी पाएंगे।

विज्ञापन
गगन गुप्ता, अपडेटेड: 18 जनवरी 2019 14:17 IST
ख़ास बातें
  • नई जानकारी ओप्पो आर19 और वीवो एक्स25 के फैक्ट्री मोल्ड डेटा पर आधारित
  • Oppo के फोन में कैमरा यूनिट टॉप पैनल के मध्य से बाहर आएगा
  • Vivo के फोन में कैमरा टॉप पैनल में थोड़ा दायें ओर से ऊपर स्लाइड होगा
ऐसा प्रतीत होता है कि पॉप-आउट और स्लाइड आउट कैमरे वाले फोन सिर्फ 2018 तक सीमित नहीं रहेंगे। हम इसका अनुभव 2019 में भी पाएंगे। चीनी टिप्सटर ने खुलासा किया है कि 2019 में पेश किए जाने वाले Oppo R19 और Vivo X25 पॉप-आउट कैमरे और एज-टू-एज डिस्प्ले के साथ आएंगे। टिप्सटर ने यह भी दावा किया है कि इन फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं होगा। ये इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएंगे। देखा जाए तो बीते साल नॉच की छुट्टी करने के लिए कई किस्म के प्रयोग किए गए हैं। इनमें पॉप आउट कैमरा, स्लाइडर और डुअल डिस्प्ले डिज़ाइन शामिल हैं। इन तकनीक के ज़रिए कंपनियां बहुत हद तक फुल डिस्प्ले देने में भी सफल रहीं।

चीनी टिप्सटर ने खुलासा किया है कि नई जानकारी ओप्पो आर19 और वीवो एक्स25 के फैक्ट्री मोल्ड डेटा पर आधारित है। इनमें पॉप-अप कैमरा डिज़ाइन का ज़िक्र है। Oppo के फोन में कैमरा यूनिट टॉप पैनल के मध्य से बाहर आएगा, वहीं Vivo के फोन में कैमरा टॉप पैनल में थोड़ा दायें ओर से ऊपर स्लाइड होगा। अगर ये डिवाइस वाकई में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं, तो हम भरोसे के साथ कह सकते हैं कि ये ओलेड डिस्प्ले से लैस होंगे।

वाटरड्रॉप नॉच और पंच होल कैमरे डिज़ाइन चलन में हैं। ऐसे में एज टू एज डिस्प्ले देने के लिए पॉप-अप कैमरा, स्लाइडर और डुअल डिस्प्ले के अलावा एक मात्र विकल्प है।

बीते साल Oppo ने अपने Oppo Find X में स्लाइड आउट कैमरा डिज़ाइन दिया था। इसी में फ्रंट कैमरे और अन्य सेंसर्स को जगह मिली थी। हालांकि, इस डिज़ाइन की आलोचना भी हुई। इसकी तुलना में Vivo Nex के पॉप-अप सेल्फी कैमरा डिज़ाइन को ज़्यादा भरोसेमंद माना गया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo R19, Vivo X25, Vivo Nex
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.