Oppo R17 आधिकारिक तौर पर लिस्ट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला है यह फोन

कंपनी ने चीन में ओप्पो आर17 के स्पेसिफिकेशन अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिए हैं। ओप्पो का यह हैंडसेट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 13 अगस्त 2018 17:45 IST
ख़ास बातें
  • VOOC टेक्नोलॉजी से लैस होगा ओप्पो आर17
  • Oppo R17 में मिलेगा डुअल रियर कैमरा सेटअप
  • Oppo R17 Pro भी हो सकता है लॉन्च
हैंडसेट निर्माता कंपनी ओप्पो के आगामी स्मार्टफोन Oppo R17 के स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठ गया है। कंपनी ने चीन में ओप्पो आर17 के स्पेसिफिकेशन अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिए हैं। बता दें कि Oppo R17 के पावरफुल वेरिएंट Oppo R17 Pro को भी लॉन्च किया जा सकता है। याद करा दें कि इससे पहले Oppo R17 को चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट TENAA पर लिस्ट किया गया था। Oppo की वेबसाइट से पता चला है कि ओप्पो आर 17 में 6.4 इंच की डिस्प्ले मिलेगी जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्ट होगी। ओप्पो का यह हैंडसेट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। Oppo R17 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। यह हैंडसेट 8 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। ओप्पो आर17 स्ट्रीमर ब्लू और पर्पल कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। कंपनी ने Oppo R17 की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। हैंडसेट की पहली सेल 18 अगस्त को होगी, स्मार्टफोन की कीमत सेल के दौरान ही सामने आएगी।
 

Oppo R17 के स्पेसिफिकेशन

कंपनी की वेबसाइट पर लिस्टिंग के मुताबिक, डुअल सिम वाला ओप्पो का यह 4G हैंडसेट 6.4 इंच की डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल होगा। Oppo R17 का आस्पेक्ट रेशियो 91.5 प्रतिशत रहेगा। ओप्पो आर17 की बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम मिलेगी। ओप्पो आर17 के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसका एक सेंसर 16 मेगापिक्सल का दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 25 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स576 सेंसर दिया जाएगा, जिसका अर्पचर f/2.0 होगा।  

Oppo R17 में 128 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो यह हैंडसेट वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप सी के साथ आएगा। पावर बैकअप के लिए ओप्पो आर17 में 3,500 एमएएच की बैटरी मिलेगी।  Oppo के इस हैंडसेट में  VOOC टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है जो सिर्फ पांच मिनट चार्ज करने पर कॉलिंग के लिए दो घंटे का बैकअप देगा। Weibo वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, Oppo R17 Pro की कीमत और स्पेसिफिकेशन फिलहाल सामने नहीं आए हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo R17, Oppo R17 specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.