Oppo R11 Plus लॉन्च, 6 इंच के डिस्प्ले और 4000 एमएएच की बैटरी से है लैस

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने पिछले हफ्ते ही आर11 स्मार्टफोन को घरेलू मार्केट में लॉन्च किया था। अब ओप्पो आर11 प्लस वेरिएंट के बारे में जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 12 जून 2017 09:08 IST
ख़ास बातें
  • Oppo R11 Plus में 6 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है
  • इसमें एफ/2.0 अपर्चर पर आधारित पर 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है
  • ओप्पो के नए आर11 प्लस हैंडसेट के पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे दिए गए हैं
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने पिछले हफ्ते ही आर11 स्मार्टफोन को घरेलू मार्केट में लॉन्च किया था। अब ओप्पो आर11 प्लस वेरिएंट के बारे में जानकारी सामने आई है। Oppo R11 Plus को इस महीने से चीन में बेचा जा सकता है। फिलहाल, इसे चीन के बाहर लॉन्च करने के संबंध में जानकारी नहीं दी गई है। हमें उम्मीद है कि Oppo R11 Plus और Oppo R11 की कीमत के बारे में जल्द ही जानकारी उपलब्ध होगी।

कागज़ी तौर पर देखा जाए तो ओप्पो आर11 प्लस स्पेसिफिकेशन के लिहाज से ओप्पो आर11 से बहुत अलग है। बता दें कि Oppo R11 Plus में 6 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। हैंडसेट की बैटरी 4000 एमएएच है और यह VOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। फास्ट चार्जिंग के बारे में कंपनी ने विस्तृत ब्योरा नहीं दिया है। Oppo R11 Plus और Oppo R11 शुरुआती हैंडसेट में से हैं जो क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट के साथ आते हैं। यह डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित कलरओएस 3.1 पर चलता है। रैम 6 जीबी का है और इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। हैंडसेट में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौज़ूद है। याद रहे कि ओप्पो आर11 को 4 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया गया है।

छोटे वेरिएंट की तरह ओप्पो आर11 प्लस को सेल्फी स्मार्टफोन माना जा सकता है। इसमें एफ/2.0 अपर्चर पर आधारित पर 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

ओप्पो के नए आर11 प्लस हैंडसेट के पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे दिए गए हैं। एक सेंसर एफ/1.7 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। यह सेंसर 2X ऑप्टिकल ज़ूम से लैस है। फुल मेटल बॉडी वाले Oppo R11 Plus 7.8 मिलीमीटर मोटा है और इसका वज़न 188 ग्राम है। Oppo R11 Plus को लॉन्च करने के बारे में जानकारी सबसे पहले जीएसएमअरिना द्वारा दी गई।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

20-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo Mobiles, Oppo R11 Plus Specifications, Oppo, Mobiles
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.