Oppo R11 की तस्वीरें और वीडियो लीक, चार कलर वेरिएंट में हो सकता है लॉन्च

ओप्पो आर11 स्मार्टफोन के 10 जून को लॉन्च होने की उम्मीद है, और फोन को लेकर लीक में कई बार जानकारी सामने आ रही है। अब आधिकारिक लॉन्च से पहले आने वाले ओप्पो फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo R11 की तस्वीरें और वीडियो सामने आई है। लीक हुईं तस्वीरें और वीडियो पहले सामने आई लीक जानकारी से अलग नहीं है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 जून 2017 15:59 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो आर11 स्मार्टफोन 10 जून को लॉन्च हो सकता है
  • वीडियो और तस्वीर में एक ही स्मार्टफोन देखा जा सकता है
  • नई लीक में 'प्लस' वेरिएंट के बारे में कोई जानकारी नहीं है
ओप्पो आर11 स्मार्टफोन के 10 जून को लॉन्च होने की उम्मीद है, और फोन को लेकर लीक में कई बार जानकारी सामने आ रही है। अब आधिकारिक लॉन्च से पहले आने वाले ओप्पो फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo R11 की तस्वीरें और वीडियो सामने आई है। लीक हुईं तस्वीरें और वीडियो पहले सामने आई लीक जानकारी से अलग नहीं है। Oppo R11 स्मार्टफोन के बारे में नई लीक में कई ख़ास फ़ीचर का पता चला है।

एंड्रॉयडप्योर द्वारा पोस्ट की गईं ओप्पो आर 11 की लीक तस्वीरों के मुताबिक, कंपनी के आने वाले स्मार्टफोन को गोल्ड, रोज़ गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा ताजा लीक तस्वीरों से Oppo R11 फोन में डुअल कैमरा सेटअप (ओप्पो ने भी इस फ़ीचर की पुष्टि हो चुकी है) के पास डुअल-एलईडी फ्लैश होने का खुलासा हुआ है। आगे की तरफ़ एक अंडाकार होम बटन होगा और आईफोन 7 व आईफोन 7 प्लस की तरह ही फोन में एंटीना डिज़ाइन दिया जाएगा।
Advertisement

ओप्पो आर11 में दांयीं तरफ़ एक पावर बटन होने का पता चला है जबकि लीक तस्वीरों से बांयीं तरफ़ वॉल्यूम रॉकर बटन होने का खुलासा भी हुआ है। इसके अलावा, लीक तस्वीरों से Oppo R11 फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक होने के संकेत मिले हैं। हालांकि, फोन की यूएसबी कनेक्टिविटी के बारे में अभी जानकारी उपलब्ध नहीं है।

रेअरीना द्वारा पोस्ट किए गए ओप्पो आर11 के लीक वीडियो की बात करें तो, वीडियो में भी लीक तस्वीरों वाले स्मार्टफोन को देखा जा सकता है लेकिन वीडियो में सिल्वर कलर वेरिएंट दिख रहा है। जिसका मतलब है कि फोन के कम से कम चार कलर वेरिएंट लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। गौर करने वाली बात है, नए लीक में किसी 'प्लस' का ज़िक्र नहीं है। इससे पहले कंपनी द्वारा ओप्पो आर11 के साथ एक प्लस वेरिएंट लॉन्च करने का भी खुलासा हुआ है।
Advertisement

ओप्पो ने जहां ओप्पो आर11 के एक टीज़र में डुअल कैमरा होने की आधिकारिक पुष्टि कर दी थी, वहीं क्वालकॉन ने फोन में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होने का खुलासा कर दिया है।
Advertisement

टीना लिस्टिंग से फोन में ओप्पो आर11 फोन के एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने का पता चला है। इस फोन में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले होने का पता चला है। और फोन में एक ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिया जाएगा। इस फोन में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो, Oppo R11 में 20 मेगापिक्सल और 16 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा दिया जा सकता है। कंपनी पहले इस फ़ीचर के बारे में टीज़र जारी कर चुकी है। इसके अलावा फोन में 2900 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
Advertisement

वहीं, ओप्पो आर11 प्लस में 6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले और एक बड़ी 3880 एमएएच की बैटरी हो सकती है। फोन में बाकी सारे स्पेसिफिकेशन ओप्पो आर11 वाले ही होने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  4. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  5. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  6. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  7. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  2. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  3. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  5. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  6. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  7. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  8. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  9. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  10. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.