Oppo Pad 2 Launched: 12GB RAM, 9510mAh बैटरी के साथ ओप्पो पैड लॉन्च, जानें कीमत

Oppo Pad 2 में 11.61 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 2800 x 2000 पिक्सल, आस्पेक्ट रेशियो 7:5 और रिफ्रेश रेट 144Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 मार्च 2023 16:06 IST
ख़ास बातें
  • Oppo ने भारतीय बाजार में Oppo Pad 2 लॉन्च कर दिया है।
  • Oppo Pad 2 में 11.61 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Oppo Pad 2 में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Oppo Pad 2 में 11.61 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Oppo

Oppo ने बीते साल टैबलेट मार्केट में Oppo Pad के साथ एंट्री की थी। अब मार्केट में नया टैबलेट Oppo Pad 2 पेश कर दिया है। कंपनी ने लॉन्च इवेंट में फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Find X6 और Find X6 Pro के साथ Oppo Pad 2 को उतारा है। आइए Oppo Pad 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Oppo Pad 2 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Oppo Pad 2 के 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,999 Yuan (36,097 रुपये) है। वहीं 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,399 Yuan (40,912 रुपये) है। और 12 GB RAM + 512 GB स्टोरेज वेरिएंट 3,999 Yuan (48,124 रुपये) में लॉन्च किया गया है। कलर ऑप्शन के लिए Light Feather Gold और Nebula Grey में आएगा। उपलब्धता की बात करें तो यह 24 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि अभी ग्लोबल उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
 

Oppo Pad 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Oppo Pad 2 में 11.61 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 2800 x 2000 पिक्सल, आस्पेक्ट रेशियो 7:5 और रिफ्रेश रेट 144Hz है। डॉल्बी विजन वाली डिस्प्ले 500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 10-बिट कलर्स और 88 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो को सपोर्ट करती है। यह टैबलेट MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट से लैस है। 
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह टैबलेट 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है। Oppo Pad 2 एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ColorOS पर काम करता है। इस टैबलेट में 9,510mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है। इस टैबलेट के साथ Oppo Pencil 2 और नया स्मार्ट टच कीबोर्ड भी आता है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.61 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 9000

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2000x2800 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

9,510 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.