ओप्पो नियो 7 4जी फोन में है 8 मेगापिक्सल का कैमरा, 9,990 रुपये में लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2015 13:05 IST
ओप्पो ने हाल ही पेश किए गए नियो 7 स्मार्टफोन को भारत में आधिकारिक तौर पर 9,990 रुपये में लॉन्च कर दिया। यह ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले इस हैंडसेट में कंपनी के कस्टम कलरओएस 2.1 स्किन का इस्तेमाल किया गया है। ओप्पो नियो 7 में 5 इंच का क्यूएचडी (540x960 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ की स्पीड वाले क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 (एमएसएम8916) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए
Advertisement
एड्रेनो 306 मौजूद है और मल्टी-टास्किंग को आसान बनाएगा 1 जीबी का रैम।

ओप्पो नियो 7 की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

नियो 7 में फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। यह एक डुअल सिम डिवाइस है। 4जी एलटीई बैंड सपोर्ट के अलावा इस हैंडसेट में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी, 3जी और जीपीएस कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।

ओप्पो नियो 7 में 2420 एमएएच की नॉन-रीमूवेबल बैटरी है। इसका डाइमेंशन 142.7x71.7x7.55 मिलीमीटर है और वज़न 141 ग्राम।
Advertisement

ओप्पो नियो 7 स्मार्टफोन की तुलना ज़ोलो ब्लैक 1एक्स से की जा सकती है जिसे बुधवार को 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। ब्लैक 1एक्स एक 4जी हैंडसेट है जिसमें 5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  6. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  9. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  10. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.