Oppo K9x के प्राइस और फीचर का पता चला! मिलेगी 5000mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 900 प्रोसेसर

Oppo K9x को Realme Q3 जैसा ही बताया जा रहा है, जिसे इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 24 नवंबर 2021 18:00 IST
ख़ास बातें
  • खबरें हैं कि Oppo K9x को चीनी मार्केट में लॉन्च किया जाने वाला है
  • फोन को लगभग 17,400 रुपये शुरुआती कीमत में उतारा जा सकता है
  • ओपो K9x में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा

टिपस्टर के मुताबिक, Oppo K9x में 6.5 इंच का फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले होगा

ओपो एक नई डिवाइस को लॉन्‍च करने की तरफ बढ़ रही है। खबरें हैं कि Oppo K9x को चीनी मार्केट में लॉन्च किया जाने वाला है। यह कयास इसलिए लगाए जा रहे हैं, क्योंकि इस फोन के प्राइस से जुड़ीं डिटेल्‍स और मेन स्‍पेसिफ‍िकेशन ऑनलाइन सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक, Oppo K9x को 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ उतारा जा सकता है। बताया जा रहा है कि फोन के डिस्प्ले में गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्‍शन दिया गया है। ओपो K9 सीरीज का यह फोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 900 चिपसेट से लैस हो सकता है। उम्‍मीद यह भी है कि फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 64 मेगापिक्सल का मेन सेंसर है। Oppo K9x को Realme Q3 जैसा ही बताया जा रहा है, जिसे इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था।

टिप्सटर आर्सेनल ने Weibo पर ओपो K9x के बारे में पोस्ट किया है।
Advertisement

यह हो सकते हैं Oppo K9x के प्राइस
टिपस्टर के अनुसार Oppo K9x के 6GB+128GB स्टोरेज वैरिएंट को CNY 1,499 (लगभग 17,400 रुपये) में रिटेल मार्केट में उतारने के लिए कहा गया है। इसके 8GB+128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत CNY 1,699 (लगभग 19,700 रुपये) है, जबकि 8GB+256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 1,899 (लगभग 22,100 रुपये) है।
Advertisement

इन स्पेसिफिकेशन्स के साथ आ सकता है Oppo K9x
टिपस्टर के मुताबिक, Oppo K9x में 6.5 इंच का फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले होगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। माना जा रहा है कि फोन के डिस्‍प्‍ले में गोरिल्‍ला ग्‍लास का प्रोटेक्‍शन मिलेगा। फोन में मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 900 प्रोसेसर की उम्‍मीद की जा रही है, जिसे 6GB या 8GB रैम और 128GB या 256GB स्टोरेज ऑप्‍शन का सपोर्ट मिल सकता है।
Advertisement

टिपस्टर का अनुमान है कि ओपो K9x में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 64 मेगापिक्सल का मेन सेंसर, साथ में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा। सेल्फी कैमरा 16 मेगापिक्सल का होने की उम्‍मीद है, जिसमें सोनी IMX471 सेंसर मिल सकता है।

फोन को 30W VOOC 4.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी से लैस करने के लिए तैयार किया गया है। NFC सपोर्ट नहीं होने का अनुमान है। टिपस्टर के अनुसार Oppo K9x के स्पेसिफिकेशन Realme Q3 के जैसे होंगे, जिसे अप्रैल में चीन में लॉन्च किया गया था।
Advertisement


 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo K9x, Oppo, Price, Oppo K9x Specifications, leak, Launch

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  5. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  6. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  7. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  8. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  9. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.