50 इंच डिस्प्ले और 2GB RAM से लैस Oppo K9x Smart TV लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

Oppo K9x 50-Inch Smart TV में 50 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो कि LED-backlit पेनल और फुल 4K रेजोल्यूशन के साथ आती है। टीवी में फ्लैगशिप स्मार्ट टीवी के समान बॉलपार्क में डिस्प्ले-लेवल कलर एक्यूरेसी है।

50 इंच डिस्प्ले और 2GB RAM से लैस Oppo K9x Smart TV लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

Oppo K9x 50-Inch Smart TV में 50 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Oppo K9x 50-Inch Smart TV में 50 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Oppo K9x Smart TV नए स्क्रीन साइज 50 इंच में लॉन्च किया गया है।
  • OPPO K9x 50-Inch Smart TV फिलहाल सिर्फ चीन में ही लॉन्च किया गया है।
विज्ञापन
ओप्पो ने चीन में Oppo K9x Smart TV  पेश किया है जो कि एक नए स्क्रीन साइज 50 इंच से लैस है। कंपनी ने पहले इसी टेलीविजन को 65 इंच साइज में लॉन्च किया था। नया टीवी 4K रेजोल्यूशन, 60Hz रिफ्रेश रेट, क्वाड-कोर MediaTek चिपसेट और काफी फीचर्स से लैस हैं। यह 280nits और डेल्टा E≈2 की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। आइए इस स्मार्ट टीवी के स्पेसिफिकेशन और कीमत पर एक नजर डालते हैं।
 

OPPO K9x 50-Inch Smart TV के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Oppo K9x 50-Inch Smart TV में 50 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो कि LED-backlit पेनल और फुल 4K रेजोल्यूशन के साथ आती है। आंखों पर स्ट्रेस को कम करने के लिए 10.7 बिलियन कलर और ब्लू-लाइट कम करने वाली टेक्नोलॉजी दी गई है। ओप्पो के मुताबिक, टीवी में फ्लैगशिप स्मार्ट टीवी के समान बॉलपार्क में डिस्प्ले-लेवल कलर एक्यूरेसी है। इसमें एआई पीक्यू एल्गोरिदम है जिसे कंपनी ने खुद तैयार किया है। K9x स्मार्ट टीवी में  सिर्फ 280 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर की बात करें तो इस टीवी में क्वाड कोर MediaTek चिपसेट दी गई है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 2GB RAM और 16GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें दो इंटीग्रेटेड स्पीकर्स 20W पावर रेटिंग और Dolby साउंड सपोर्ट मिलता है। यह स्मार्ट टीवी ColorOS TV पर काम करता है। यह OPPO K9x Smart TV को Xiaobu वॉयस एसिस्टेंट के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 3 HDMI पोर्ट, ईथरनेट और ड्यूल बैंड वाई-फाई दिया गया है।
 

OPPO K9x 50-Inch Smart TV की कीमत और उपलब्धता


उपलब्धता की बात करें तो नया OPPO K9x 50-Inch Smart TV फिलहाल सिर्फ चीन में ही लॉन्च किया गया है। कीमत की बात करें तो इस टीवी की कीमत 1399 yuan यानी कि 16,454 रुपये है, लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत इस टीवी को 1299 yuan यानी कि 15,276 रुपये में खरीदा जा सकता है। फिलहाल यह Oppo TV ओप्पो की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo K9x Smart TV, Oppo, Smart TV
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »