64MP कैमरा, 12GB रैम, 120Hz डिस्प्ले के साथ Oppo K9 Pro लॉन्च, जानें कीमत

Oppo K9 Pro की कीमत CNY 2199 (लगभग 25,079 रुपये) से शुरू होती है, यह दाम फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज का है। फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 2699 (लगभग 30,778 रुपये) है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 27 सितंबर 2021 11:45 IST
ख़ास बातें
  • Oppo K9 Pro में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • 60W सुपर फ्लैश चार्ज सपोर्ट के साथ आया है ओप्पो के9 प्रो
  • ओप्पो फोन की सेल 30 सितंबर से होगी
Oppo K9 Pro स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। Oppo का यह नया फोन 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले से लैस है और इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी स्टोरेज मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इन सब के अलावा, इस मिड-रेंज स्मार्टफोन में सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है। खरीद के लिए फोन में दो कॉन्फिग्रेशन मिलेगी और इसकी सेल 30 सितंबर से शुरू होगी।  
 

Oppo K9 Pro Price and Availability

Oppo K9 Pro की कीमत CNY 2199 (लगभग 25,079 रुपये) से शुरू होती है, यह दाम फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज का है। फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 2699 (लगभग 30,778 रुपये) है। हालांकि, कंपनी इसे शुरुआती रूप में क्रमश: CNY 1999 (लगभग 22,796 रुपये) और CNY 2499 (लगभग 28,498 रुपये) में बेचेगी। फोन की सेल 30 सितंबर से शुरू होने वाली है।
 

Oppo K9 Pro Specification

ओप्पो के9 प्रो फोन एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11 पर चलता है। इसमें 6.43 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैम्पलिंग रेट, HDR10 और DCI-P3 वाइड कलर गामुट मौजूद है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो के9 प्रो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। फोन में नियोन पोट्रेट मोड, सुपर नाइट मोड और फ्रंट कैमरा में नाइट मोड जैसे कैमरा फीचर्स मौजूद हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, स्मार्टफोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर भी है।
Advertisement

कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, एनएफसी, और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट आदि शामिल हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ-साथ फेस अनलॉक सपोर्ट भी मौजूद है।। फोन की बैटरी 4,500mAh की है, जिसके साथ 60W सुपर फ्लैश चार्ज सपोर्ट मौजूद है। फोन की बैटरी को लेकर कहा गया है कि यह जीरो से 50 प्रतिशत 16 मिनट में चार्ज हो जाती है।

फोन का डायमेंशन 158.7x73.5x8.5mm और वज़न 180 ग्राम है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo K9 Pro, Oppo K9 Pro Specification, Oppo K9 Pro Price, Oppo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  2. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  3. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  4. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  5. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  6. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  7. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  8. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  9. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.