65W फास्ट चार्जिंग के साथ Oppo K9 5G फोन के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक, 6 मई को होगा लॉन्च

लिस्टिंग के मुताबकि, फोन में 65वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, वहीं फोन में सेल्फी के लिए होल-पंच कटआउट दिया जाएगा जो कि स्क्रीन के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में स्थित होगा। लिस्टिंग में यह भी दिखता है कि फोन के निचले हिस्से पर यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन स्थित होगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2021 11:36 IST
ख़ास बातें
  • Oppo K9 5G लॉन्च से पहले JD.com वेबसाइट पर हुआ लिस्ट
  • फोन में मिल सकता है 65वॉट फास्ट चार्जिंग
  • Oppo Enco Air भी 6 मई को हो सकता है लॉन्च

Oppo K9 5G फोन ग्रे और ब्लू कलर वेरिएंट में दस्तक देगा

Oppo K9 5G स्मार्टफोन 6 मई को लॉन्च किया जाएगा, जिससे पहले यह फोन चीन में ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी को लिस्ट किया गया है। ओप्पो के9 5जी फोन में दो कलर ऑप्शन और दो रैम व स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन दिए जा सकते हैं। इसके अलावा, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसको कंपनी द्वारा टीज़ किया गया है। लिस्टिंग के अनुसार, इस फोन में सेल्फी के लिए होल-पंच कटआउट दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त टिप्सटर ने यह जानकारी दी है कि ओप्पो के9 5जी Oppo Enco Air TWS earbuds और नए Oppo smart band के साथ स्थित होगा यह दोनों डिवाइस भी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लिस्ट हैं।
 

Oppo K9 5G, Oppo Enco Air, Oppo band launch details

JD.com लिस्टिंग के अनुसार, Oppo K9 5G फोन ग्रे और ब्लू कलर वेरिएंट में दस्तक देगा। इसके अलावा, यह फोन 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज के साथ लिस्ट है। कीमत की जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। यह फोन 6 मई को स्थानीय समयानुसार दोपहर 3 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे) लॉन्च किया जाएगा, जिसकी जानकारी कंपनी ने वीबो द्वारा दी थी। Oppo Enco Air TWS earbuds और नया Oppo Band भी JD.com वेबसाइट पर लिस्ट है, जिसकी रिलीज़ तारीख व स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, वीबो पर टिप्सटर का दावा है कि Oppo Enco Air TWS और smart band को Oppo K9 5G के साथ 6 मई को पेश किया जाएगा।
 

Oppo K9 5G specifications (expected)

Oppo ने ओप्पो के9 5जी को लेकर जानकारी दी है कि यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा फिलहाल कंपनी ने इस फोन से संबंधित अन्य किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है। JD.com की लिस्टिंग के मुताबकि, फोन में 65वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, वहीं फोन में सेल्फी के लिए होल-पंच कटआउट दिया जाएगा जो कि स्क्रीन के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में स्थित होगा। लिस्टिंग में यह भी दिखता है कि फोन के निचले हिस्से पर यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन स्थित होगा। फोन में डुअल स्पीकर भी दिया जा सकता है।

ओप्पो के9 5जी फोन की JD लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले टिप्सटर मुकुल शर्मा द्वारा दी गई है।  
 

Oppo Enco Air features (expected)

ITHome की रिपोर्ट के मुताबिक Oppo Enco Air में इन-ईयर डिज़ाइन और ब्लूटूथ 5.2 सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा, इसमें दो कलर ऑप्शन मिलेंगे वो हैं व्हाइट और ब्लैक। कंपनी ने हाल ही में Oppo Enco Buds को थाईलैंड में पेश किया था, जो कि Oppo Enco Buds का सक्सेसर था। Oppo Enco Air एनको सीरीज़ का नया एडिशन हो सकता है, जिसे बजट-फ्रेंडली कीमत में पेश किया जा सकता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  3. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
  4. iQOO Z11 भारत में लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  5. iPhone 16 खरीदने का सही मौका! ₹9 हजार से ज्यादा की सीधी बचत, एक्सचेंज पर ₹5 हजार बोनस
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब नहीं अटकेगा आपका मोबाइल! Google ने Android 17 के साथ कर दिया समाधान
  2. iPhone 16 खरीदने का सही मौका! ₹9 हजार से ज्यादा की सीधी बचत, एक्सचेंज पर ₹5 हजार बोनस
  3. मोबाइल चोरी होने पर घर बैठें करें FIR, मोबाइल ब्लॉक, सबसे आसान तरीका
  4. Vivo Y31T 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुआ प्राइस
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  6. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  7. iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन
  8. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  9. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  10. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.