Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स

Oppo ने आज भारतीय बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Oppo K14 Lite पेश कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 सितंबर 2026 12:45 IST
ख़ास बातें
  • Oppo K14 Lite में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Oppo K14 Lite में 6.75 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Oppo K14 Lite में ऑक्टा कोर UNISOC T7250 12nm चिपसेट है।

Oppo K14 Lite में 5MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Photo Credit: Oppo

Oppo ने आज भारतीय बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Oppo K14 Lite पेश कर दिया है। यह फोन 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस किया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। यहां हम आपको K14 Lite के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Oppo K14 Lite Price

Oppo K14 Lite के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹16,999 है। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान पर इंस्टेंट 1,000 डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹15,999 हो जाएगी। इसके अलावा ऑप्शल 3 मीहने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ भी मिलता है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए आधिकारिक ओप्पो ई स्टोर और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। इसे स्टोन ब्राउन और फैदर पर्पल कलर विकल्प में खरीदा जा सकता है।

Oppo K14 Lite Features & Specifications

Oppo K14 Lite में 6.75 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1570 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 700निट्स सामान्य/900 निट्स HBM ब्राइटनेस है। इसमें 1.8 GHz ऑक्टा कोर UNISOC T7250 12nm चिपसेट के साथ Mali-G57 MP1 GPU दिया गया है। इसमें 4GB LPDDR4X RAM और 64GB UFS 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आता है। डाइमेंशन के मामले में इसकी लंबाई 166.5 मिमी, चौड़ाई 78.2 मिमी, मोटाई 9 मिमी और वजन 215 ग्राम है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो K14 Lite के रियर में f/2.2 अपर्चर और LED फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई,3.5 मिमी ऑडियो जैक, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, GLONASS, Galileo, QZSS और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट मिलता है। यह फोन 7000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.