50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाले Oppo फोन पर गजब डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता

अगर आप अपने लिए या परिवार और दोस्तों के लिए Oppo K13x 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस वक्त बंपर ऑफर के साथ बेहतरीन डील मिल सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 सितंबर 2025 07:33 IST
ख़ास बातें
  • Oppo K13x 5G में 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Oppo K13x 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड कलर OS 15 पर काम करता है।
  • Oppo K13x 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Oppo K13x 5G एंड्रॉयड 15 पर काम करता है।

Photo Credit: Oppo

Oppo ने जून में अपना किफायती स्मार्टफोन Oppo K13x 5G लॉन्च किया था। अगर आप अपने लिए या परिवार और दोस्तों के लिए यह फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस वक्त बंपर ऑफर के साथ बेहतरीन डील मिल सकती है। फ्लिपकार्ट पर ओप्पो का यह फोन बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। साथ-साथ अगर पुराना फोन एक्सचेंज में दिया जा सकता है तो अतिरिक्त बचत का लाभ भी मिलेगा। यहां Oppo K13x 5G पर मिलने वाले ऑफर और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Oppo K13x 5G Price & Offers

फ्लिपकार्ट पर Oppo K13x 5G का 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 11,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। यहां पर एचडीएफसी बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 1500 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 10,499 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 8,350 रुपये तक बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस पर भी निर्भर करता है।

Oppo K13x 5G Features, Specifications

Oppo K13x 5G में 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1604 x 720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं इस फोन में आर्म माली-G57 जीपीयू के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड कलर OS 15 पर काम करता है। इस फोन में 4GB/6GB/8GB LPDDR4X RAM और 128GB/256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। K13x 5G में 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी दी गई है। 

कैमरा सेटअप के मामले में K13x 5G के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.05 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो K13x 5G की लंबाई 165.71 मिमी, चौड़ाई 76.24 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और वजन 194 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G NA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है।

Oppo K13x 5G की कीमत कितनी है?

फ्लिपकार्ट पर Oppo K13x 5G का 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 11,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

Oppo K13x 5G में कौन सा प्रोसेसर है?

Oppo K13x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है।

Oppo K13x 5G में कौन सी बैटरी है?

Oppo K13x 5G में 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी दी गई है।

Oppo K13x 5G में कैसा कैमरा है?

Oppo K13x 5G के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.05 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है।

रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Fluid adaptive 120Hz display
  • Extremely durable build
  • Plenty of AI features
  • Great battery life
  • Bad
  • Bloatware-ridden operating system
  • Average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6300

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

720x1604 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 सीरीज के हाई-एंड मॉडल में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
  2. OnePlus की अफोर्डेबल सेगमेंट में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 8,000mAh तक हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹25000 में Realme Narzo 100x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G में से कौन सा है बेस्ट?
  2. ₹17295 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 16, आया गजब डिस्काउंट
  3. Xiaomi ने Mijia Smart Bathroom Heater P1 किया लॉन्च, एडवांस फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  4. मोबाइल फोन की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए सरकार लॉन्च करेगी 62,500 करोड़ रुपये की स्कीम
  5. भारत में क्रिप्टोकरेंसी को 'एसेट' का दर्जा नहीं मिला, सरकार ने दी जानकारी
  6. Just Corseca की नई स्मार्टवॉच, ईयरबड्स हुए लॉन्च, कीमत 1499 रुपये से शुरू
  7. 20000mAh बैटरी के साथ 22.5W फास्ट चार्जिंग वाला नया पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत व खास फीचर्स
  8. OnePlus की अफोर्डेबल सेगमेंट में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 8,000mAh तक हो सकती है बैटरी
  9. Huawei FreeClip 2 S ईयरबड्स ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 38 घंटे की है बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. GoBoult Tenet Pro ईयरबड्स भारत में लॉन्च, 75 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.