Oppo K13 Turbo, Turbo Pro के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा से लेकर ऐसे होंगे फीचर्स

Oppo कथित तौर पर अपनी K-सीरीज लाइनअप में विस्तार करने का प्लान कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 जून 2025 08:49 IST
ख़ास बातें
  • Oppo K13 Turbo, K13 Turbo Pro में 6.8 इंच की LTPS फ्लैट डिस्प्ले मिलेगी।
  • Oppo K13 Turbo, K13 Turbo Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Oppo K13 Turbo, K13 Turbo Pro में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।

Oppo K13 में 50MP का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Oppo

Oppo कथित तौर पर अपनी K-सीरीज लाइनअप में विस्तार करने का प्लान कर रहा है। इसमें टर्बो सीरीज वाले दो मॉडल शामिल होंगे। हाल ही में आई लीक के अनुसार, आगामी Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro चीन में इस जुलाई में लॉन्च होने वाले हैं। यहां हम आपको Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Oppo K13 Turbo, K13 Turbo Pro Specifications


रिपोर्ट में दावा किया गया है कि K13 Turbo और K13 Turbo Pro में 1.5K रेजॉल्यूशन वाली 6.8 इंच की LTPS फ्लैट डिस्प्ले मिलेगी। कैमरा सेटअप की बात करें तो दोनों फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।


प्रोसेसर होंगे अलग-अलग


दोनों फोन चिपसेट और कूलिंग सिस्टम में अलग-अलग हो सकते है। K13 Turbo में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। जबकि, K13 Turbo Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 उपयोग किया जाएगा। K13 Turbo Pro में गेमिंग या हैवी मल्टीटास्किंग सेशन के दौरान परफॉर्मेंस बरकरार रखने में मदद करने के लिए एक एक्टिव कूलिंग फैन भी शामिल होने की संभावना है।

लुक की बात करें तो दोनों ही फोन तीन कलर्स में आएंगे। K13 Turbo नाइट व्हाइट, ब्लैक वॉरियर और फर्स्ट पर्पल में उपलब्ध होगा, जबकि K13 Turbo Pro नाइट सिल्वर,ब्लैक वॉरियर और फर्स्ट पर्पल में आएगा। फोन में सामान्य से बड़ी बैटरी मिलने की भी उम्मीद है, हालांकि लीक में सटीक नंबर का खुलासा नहीं हुआ है।
Advertisement

एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, दावा किया गया है कि Oppo K13 Turbo Pro में कूलिंग फैन को सीधे कैमरा मॉड्यूल में इंटीग्रेट किया जाएगा। K13 Turbo की पर्पल फिनिश में एक कथित हैंड्स ऑन फोटो हाल ही में ऑनलाइन सामने आई थी, जिसमें फोन के डिजाइन पता चला है। फोन में RGB लाइटिंग के साथ प्लास्टिक मिड-फ्रेम होगा। धूल और पानी से बचाव के लिए IPX8 रेटिंग होगी। फोन में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए शॉर्ट फोकस ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलने होने की उम्मीद है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  4. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.