Oppo K12x 5G का पिंक ‘अवतार’, Flipkart sale में मिलेगा 2 हजार रुपये सस्‍ता

Oppo K12x 5G स्‍मार्टफोन को जल्द ही Flipkart पर नए पिंक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। फोन लॉन्‍च होने के दो महीने बाद यह नया कलर ऑप्‍शन पेश किया गया है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 23 सितंबर 2024 21:11 IST
ख़ास बातें
  • OPPO K12x 5G का पिंक कलर वेरिएंट लॉन्‍च
  • Flipkart 2024 सेल में खरीद पाएंगे
  • 10,999 रुपये के डिस्‍काउंटेड प्राइस पर मिलेगा

OPPO K12x 5G में 5 हजार एमएएच की बैटरी है, जो 45 वॉट की सुपरवूक फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Oppo K12x 5G स्‍मार्टफोन को जल्द ही Flipkart पर नए पिंक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। फोन लॉन्‍च होने के दो महीने बाद यह नया कलर ऑप्‍शन पेश किया गया है। अपकमिंग Flipkart Big Billion Days Sale 2024 के दौरान Oppo K12x 5G का पिंक कलर उपलब्‍ध होगा। इस फोन में  मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। ओपो का यह फोन मिलिट्री-ग्रेड MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी का साथ आता है यानी काफी मजबूत बनाया गया है। 
 

Oppo K12x 5G Price in India

Oppo K12x 5G के नए कलर ऑप्शन की कीमत 6GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 12,999 रुपये है। इसे 27 सितंबर से 6 अक्टूबर तक चलने वाली बिग बिलियन डेज सेल के दौरान 10,999 रुपये के डिस्‍काउंटेड प्राइस पर खरीदा जा सकेगा। अगर आप फ्लिपकार्ट प्लस कस्‍टमर हैं, तो 26 सितंबर को ही सेल पर यह फोन ले सकते हैं। 

जुलाई में इस फोन को ब्रीज ब्लू और मिडनाइट वॉयलेट शेड्स में लाया गया था। 
 

OPPO K12x 5G Specifications, features

OPPO K12x 5G में 6.67 इंच का HD+ डिस्‍प्‍ले है, जो 120Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। डिस्‍प्‍ले में पीक ब्राइटनैस 1000 निट्स की मिलती है। दावा है कि इसका टच स्‍क्रीन गीली उंगलियों से चलाने पर भी काम करता है। 
Advertisement

OPPO K12x 5G में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। उसके साथ माली-G57 जीपीयू मिलता है। फोन में 8 जीबी तक रैम और स्‍टोरेज 256 जीबी तक है। यह फोन 8 जीबी तक वर्चुअल रैम एक्‍सपेंशन को भी सपोर्ट करता है। स्‍टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 

लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर चलने वाले OPPO K12x 5G में 32MP का रियर कैमरा दिया गया है। साथ में एक 2एमपी का पोर्ट्रेट सेंसर भी है। फ्रंट में 8 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा मिलता है। 
Advertisement

OPPO K12x 5G में 5 हजार एमएएच की बैटरी है, जो 45 वॉट की सुपरवूक फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें साइड-माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। अन्‍य खूबियों में Wi-Fi 802.11 ac, Bluetooth 5.1, GPS + GLONASS, USB Type-C शामिल है। डिवाइस का वजन 186 ग्राम है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

32-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

720x1604 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  2. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  3. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  6. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  8. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  9. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  10. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.