Oppo K1 को 2,000 रुपये सस्ते में खरीदने का मौका

Oppo K1 खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। ओप्पो के1 को 2,000 रुपये सस्ते में खरीदने का मौका है।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 4 जून 2019 13:01 IST
ख़ास बातें
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है Oppo K1
  • स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस है ओप्पो के1
  • Oppo K1 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है

Oppo K1 को 2,000 रुपये सस्ते में खरीदने का मौका

Oppo K1 खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। ओप्पो के1 को 2,000 रुपये सस्ते में खरीदने का मौका है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस ओप्पो के इस हैंडसेट को 14,990 रुपये में Flipkart पर बेचा जा रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह कटौती स्थाई है या अस्थाई। ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर जानकारी दी है कि Oppo K1 का दाम कम हो गया है। लेकिन कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ज्ञात हो कि Oppo K1 को एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart पर बेचा जाता है।

फ्लिपकार्ट पर Oppo K1 को लॉन्च कीमत से कम में बेचा जा रहा है। याद करा दें कि Oppo K1 को इस साल फरवरी में भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया था। Oppo K1 स्मार्टफोन की अहम खासियतों की बात करें तो यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस के लिए हाइपर बूस्ट टेक के साथ आता है।
Advertisement
 

Oppo K1 को 2,000 रुपये सस्ते में खरीदने का मौका
Photo Credit: Flipkart

Oppo K1 की अन्य खासियतों में वाटरड्रॉप नॉच, 6.4 इंच डिस्प्ले, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5, डुअल कैमरा सेटअप और ग्रेडिएंट ग्लास रियर पैनल शामिल हैं। ग्राहक इस हैंडसेट को अब 14,990 रुपये में खरीद पाएंगे। फ्लिपकार्ट की मानें तो कटौती 2,000 रुपये की है।
 

Oppo K1 की भारत में नई कीमत

भारतीय मार्केट में Oppo K1 को 16,990 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। यह दाम इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। भारत में ओप्पो के1 का केवल एक ही वेरिएंट है। Oppo K1 के 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अब 14,990 रुपये में बेचा जा रहा है, यानी हैंडसेट की कीमत में 2,000 रुपये कम कर दी गई है। ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर Oppo K1 नई कीमत के साथ लिस्ट है।
Advertisement

पढ़ें-  Oppo K1 का रिव्यू
 

Oppo K1 स्पेसिफिकेशन

ओप्पो के1 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा। स्मार्टफोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसके बारे में 91 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो होने का दावा किया गया है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। ओप्पो के1 का 4 जीबी रैम वेरिएंट भारत में उतारा गया है।
Advertisement

Oppo K1 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Oppo K1 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं। स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और पिछले हिस्से पर 3जी ग्लास। ओप्पो के1 में जान फूंकने का काम करती है 3,600 एमएएच की बैटरी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp and vivid AMOLED display
  • Good battery life
  • Decent selfie camera
  • Smooth gaming performance
  • Segment first in-display fingerprint sensor
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Annoying spam from some apps
  • No fast charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.41 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.