Oppo K1 हुआ लॉन्च, इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर व 6 जीबी रैम हैं इसमें

चीनी कंपनी Oppo ने घरेलू मार्केट में अपनी के सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन Oppo K1 लॉन्च कर दिया है। Oppo के इस नए हैंडसेट की अहम खासियत है इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर।

Oppo K1 हुआ लॉन्च, इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर व 6 जीबी रैम हैं इसमें
ख़ास बातें
  • Oppo K1 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है
  • Oppo K1 की कीमत करीब 17,100 रुपये से शुरू
  • 6.4 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है ओप्पो के1 में
विज्ञापन
चीनी कंपनी Oppo ने घरेलू मार्केट में अपनी के सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन Oppo K1 लॉन्च कर दिया है। Oppo के इस नए हैंडसेट की अहम खासियत है इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर। अन्य खासियतों में 6.4 इंच डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, दो रियर कैमरे और 25 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा शामिल हैं। ध्यान रहे कि यह फोन 4 जीबी और 6 जीबी रैम के साथ आता है। Oppo K1 एक मिड-रेंज हैंडसेट है, यानी इसकी भिड़ंत 20,000 रुपये से कम वाले प्राइस सेगमेंट के बाकी स्मार्टफोन से होगी। फिलहाल, ओप्पो के1 को भारत में उपलब्ध कराए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 

Oppo K1 कीमत

चीनी मार्केट में Oppo K1 की कीमत 1,599 चीनी युआन (करीब 17,100 रुपये) है। यह दाम 4 जीबी रैम/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का है। इस फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,799 चीनी युआन (करीब 19,300 रुपये) में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन को मोका रेड और ब्लू रंग में उपलब्ध कराया गया है। चीन में Oppo K1 की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है।
 

Oppo K1 स्पेसिफिकेशन

ओप्पो के1 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा। स्मार्टफोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसके बारे में 91 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो होने का दावा किया गया है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। ओप्पो के1 में 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम का विकल्प होगा।

Oppo K1 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Oppo K1 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं। स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और पिछले हिस्से पर 3जी ग्लास। ओप्पो के1 में जान फूंकने का काम करती है 3,600 एमएएच की बैटरी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Crisp and vivid AMOLED display
  • Good battery life
  • Decent selfie camera
  • Smooth gaming performance
  • Segment first in-display fingerprint sensor
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • Annoying spam from some apps
  • No fast charging
डिस्प्ले6.41 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo K1, Oppo K1 Price, Oppo K1 Specifications, Oppo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है अपग्रेडेड पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  2. Vivo X300 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. 50 ऐप्स में मिला खतरनाक वायरस, पूरा फोन अपने कंट्रोल में ले सकते हैं हैकर्स!
  4. Infinix Note 60 Pro में होगा Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, भारत में अगले सप्ताह लॉन्च
  5. OnePlus Nord 6 भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 9000mAh बैटरी से लैस, जानें सबकुछ
  6. Apple के फोल्डेबल iPhone की मैन्युफैक्चरिंग में हो सकती है देरी, डिजाइनिंग की मुश्किल!
  7. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme C100 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Xiaomi ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक शेवर, स्मार्ट चिप और वायरलेस चार्जिंग के साथ 95 दिन तक का बैकअप!
  9. Oppo A6k लॉन्च: 7000mAh बैटरी वाले सस्ते 5G फोन की एंट्री, जानें कीमत
  10. Realme Narzo 100 Lite 5G में मिलेगा 6.8 इंच डिस्प्ले, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »