• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • चीनी मोबाइल कंपनी Oppo India पर 4 हजार 389 करोड़ रुपये कस्टम ड्यूटी की चोरी का आरोप!

चीनी मोबाइल कंपनी Oppo India पर 4 हजार 389 करोड़ रुपये कस्टम ड्यूटी की चोरी का आरोप!

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में लीडर Xiaomi की भी जांच चल रही है। एजेंसी ने आरोप लगाया है कि उसने "रॉयल्टी की आड़ में" विदेशों में अवैध पैसा लगाया। फिलहाल दोनों कंपनियां किसी भी गलत काम से इनकार कर रही हैं।

चीनी मोबाइल कंपनी Oppo India पर 4 हजार 389 करोड़ रुपये कस्टम ड्यूटी की चोरी का आरोप!
ख़ास बातें
  • Oppo ने 4,390 करोड़ रुपये की कस्टम ड्यूटी की चोरी का आरोप है।
  • Oppo ने फोन बनाने के सामान के लिए ड्यूटी पर छूट का गलत इस्तेमाल किया है।
  • चीनी फोन निर्माता की बढ़ती जांच के बीच Oppo के खिलाफ कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
भारत के राजस्व निदेशालय के इंटेलिजेंस की एक जांच में पता चला है कि चीनी स्मार्टफोन निर्माता Oppo ने 4,390 करोड़ रुपये की कस्टम ड्यूटी की चोरी की है,  बुधवार को एक सरकारी बयान में इसकी जानकारी दी गई। बयान में कहा गया कि भारतीय इन्वेस्टिगेटर्स को इस बात के सबूत मिले कि Oppo ने मोबाइल फोन प्रोडक्शन में इस्तेमाल होने वाले आइटम के लिए ड्यूटी पर छूट का गलत इस्तेमाल किया।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि Oppo ने रॉयल्टी का भुगतान किया जो कि इंपोर्टेड सामानों की ट्रांजेक्शन वेल्यू में नहीं शामिल किया गया था, जैसा कि भारतीय कानून द्वारा जरूरी है। चीन के बीबीके इलेक्ट्रॉनिक्स के स्वामित्व वाली Oppo के एक स्पोक्सपर्सन ने टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया। सरकार ने कहा कि "Oppo India  को कस्टम ड्यूटी की डिमांड करते हुए एक नोटिस जारी किया गया है।" सरकार के स्टेटमेंट में कहा गया है कि रेवेन्यू इंटेलिजेंस विंग ने ओप्पो इंडिया, उसके कर्मचारियों और ओप्पो चीन पर जुर्माना लगाने का भी प्रस्ताव दिया है।

2020 में सीमा पर संघर्ष के बाद राजनीतिक तनाव बढ़ने के बाद कई चीनी फर्मों ने भारत में व्यापार करने के लिए संघर्ष किया है। भारत ने तब से सुरक्षा चिंताओं के चलते 300 से अधिक चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने और चीनी निवेश पर कड़े नियमों को लगाया है। हालिया हफ्तों में चीनी स्मार्टफोन निर्माता की बढ़ती जांच के बीच Oppo के खिलाफ कार्रवाई हुई है। 

फेडरल फाइनेंशियल क्राइम एजेंसी, प्रवर्तन निदेशालय ने बीते हफ्ते Vivo और उससे संबंधित संस्थाओं के 48 स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान आरोप लगाया कि Vivo India की बिक्री आय में नुकसान दिखाने और टैक्स का भुगतान करने से बचने के लिए भारत से बाहर ट्रांसफर दिया गया था।

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में लीडर Xiaomi की भी जांच चल रही है। एजेंसी ने आरोप लगाया है कि उसने "रॉयल्टी की आड़ में" विदेशों में अवैध पैसा लगाया। फिलहाल दोनों कंपनियां किसी भी गलत काम से इनकार कर रही हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo, Vivo, Customs Duty
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  3. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  4. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  10. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »