Oppo Find X9s Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग

इस स्मार्टफोन को Geekbench पर सिंगल-कोर बेंचमार्किंग टेस्ट में 3,463 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,174 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चल सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2026 18:08 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find X9s Pro में 6.59 इंच 1.5K स्क्रीन हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है
  • इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है

यह एक सांकेतिक इमेज है

चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo की Find X9 सीरीज में दो स्मार्टफोन्स को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इनमें से Oppo Find X9 Ultra को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Oppo Find X9s Pro को चीन में पेश करने की तैयारी है। 

बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर Oppo के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - PME-110 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Oppo Find X9s Pro हो सकता है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर चिपसेट दिया गया है। यह MediaTek Dimensity 9500 हो सकता है। इस चिपसेट का इस्तेमाल Oppo Find X9 और Oppo Find X9 Pro में भी किया गया है। Oppo Find X9s Pro में 16 GB तक RAM हो सकता है। 
 
इस स्मार्टफोन को Geekbench पर सिंगल-कोर बेंचमार्किंग टेस्ट में 3,463 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,174 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चल सकता है। हाल ही में चाइना कंपल्सरी सर्टिफिकेशन (CCC) की वेबसाइट पर एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - PME110 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Oppo Find X9s Pro हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट है। यह इस सीरीज के Oppo Find X9 और Find X9 Pro के समान है। 

Oppo Find X9s Pro में 6.59 इंच 1.5K स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में मेटल का फ्रेम दिया जा सकता है। Oppo Find X9s Pro में 7,000 mAh की बैटरी 80 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। भारत में पिछले वर्ष नवंबर में लॉन्च किए गए Oppo Find X9 Pro में 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में f/1.5 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, f/2.0 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और f/2.1 अपार्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  3. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  4. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  5. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  9. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.