50 मेगापिक्सल कैमरा, 7025mAh बैटरी के साथ Oppo Find X9s लॉन्च, जानें क्या है खासियतें

Oppo ने भारतीय बाजार में अपना नया फ्लैगशिप फोन Oppo Find X9s लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 मई 2026 13:09 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find X9s में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Oppo Find X9s में डाइमेंसिटी 9500s चिपसेट दिया गया है।
  • Oppo Find X9s में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Oppo Find X9s में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Oppo

Oppo ने भारतीय बाजार में अपना नया फ्लैगशिप फोन Oppo Find X9s लॉन्च किया है। Find X9s में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह फोन ऑक्टा-कोर डाइमेंसिटी 9500s चिपसेट से लैस किया गया है। यह फोन इन-डिस्प्ले 3डी अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। इस फोन में 7025mAh की बैटरी है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको Oppo Find X9s के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Oppo Find X9s Price

Oppo Find X9s के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये और 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये है। यह फोन मिडनाइट ग्रे, लैवेंडर स्काई और सनसेट ऑरेंज कलर में उपलब्ध है। यह फोन ओप्पो इंडिया के ऑनलाइन स्टोर, ई-कॉमर्स साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। वहीं बिक्री 28 मई से शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत अगर आप 14 मई से 27 मई के बीच डिवाइस को प्री-बुक करते हैं तो आपको एक प्रीमियम गिफ्ट बॉक्स फ्री मिलेगा। 

Oppo Find X9s Specifications

Oppo Find X9s में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2760 × 1256 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz अल्ट्रा-हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और 3600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। इसमें ऑक्टा-कोर डाइमेंसिटी 9500s चिपसेट के साथ इमॉर्टलिस G925 MC12 GPU दिया गया है। इस फोन में 12GB LPDDR5X RAM और 256GB / 512GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आता है। इस फोन में इन-डिस्प्ले 3डी अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन में 7025mAh की बैटरी है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Find X9s  के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और f/2.6 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 156.98 मिमी, चौड़ाई 73.93 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और वजन 202 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.1, जीपीएस और एनएफसी शामिल है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.