Oppo Find X9 vs OnePlus 15 vs Google Pixel 10: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेहतर?

Oppo ने हाल ही में भारतीय बाजार में Oppo Find X9 लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर OnePlus 15 और Google Pixel 10 से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 नवंबर 2025 09:04 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find X9 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर दिया गया है।
  • OnePlus 15 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर से लैस है।
  • Google Pixel 10 में Google Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है।

Oppo Find X9 vs OnePlus 15 vs Google Pixel 10

Photo Credit: OnePlus/Oppo/Google

Oppo ने हाल ही में भारतीय बाजार में Oppo Find X9 लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर OnePlus 15 और Google Pixel 10 से हो रही है। Oppo Find X9 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर है। OnePlus 15 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर से लैस है। वहीं Google Pixel 10 में Google Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है। आइए Oppo Find X9, OnePlus 15 और Google Pixel 10 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus 15 vs Oppo Find X9 vs Google Pixel 10


कीमत और स्टोरेज

Oppo Find X9 का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 74,999 रुपये और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट 89,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। वहीं OnePlus 15 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 72,999 रुपये और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है। जबकि Google Pixel 10 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है।

डिस्प्ले

Oppo Find X9 में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2760×1256 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पिक्सल डेंसिटी 460 ppi है। जबकि OnePlus 15 में 6.78 इंच का FHD+ LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1272x2772 पिक्सल्स, 1-165Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Google Pixel 10 में 6.3 इंच की Actua OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2424 पिक्सल और 60-120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। 

Advertisement

प्रोसेसर

Oppo Find X9 को ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। वहीं OnePlus 15 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर से लैस है। जबकि Google Pixel 10 में Google Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Oppo Find X9 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16.0 के साथ आता है। जबकि OnePlus 15 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Color OS 16 पर काम करता है। जबकि Google Pixel 10 एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।  

Advertisement

कैमरा सेटअप

Oppo Find X9 के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा, f/2.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं OnePlus 15 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्‍ट्रा-वाइड कैमरा आता है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। जबकि Google Pixel 10 के रियर में f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/3.1 अपर्चर के साथ 10.8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ फ्रंट में 10.5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Advertisement

कनेक्टिविटी

Oppo Find X9 में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, यूएसबी टाइप सी 3.2 Gen 1, एनएफसी, जीपीएस और 5जी मिलता है। वहीं OnePlus 15 में 5जी, वाई-फाई, NFC, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, बीडीएस, GALILEO, QZSS और NavIC सपोर्ट शामिल है। जबकि Google Pixel 10 5जी, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ v6, एनएफसी, जीपीएस, ड्यूल सिम सपोर्ट और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 3.2 है।

डाइमेंशन

Oppo Find X9 की लंबाई 15.70 सेमी, चौड़ाई 7.39 सेमी, मोटाई 0.8 सेमी और वजन 203 ग्राम है। वहीं OnePlus 15 की लंबाई 161.42 मिमी, चौड़ाई 76.67 मिमी, मोटाई 8.10 मिमी और वजन 211 ग्राम है। जबकि Google Pixel 10 की लंबाई 152.8 मिमी, चौड़ाई 72 मिमी, मोटाई 8.6 मिमी और वजन 204 ग्राम है।

Advertisement

बैटरी बैकअप

Oppo Find X9 में 7,025mAh की बैटरी है जो कि 80W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि OnePlus 15 में 7300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Google Pixel 10 में 4970mAh की बैटरी मिलती है जो कि 30W फास्ट चार्जिंग और 10W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid and premium design
  • Bright display
  • AI smart features on board
  • Decent primary camera
  • Seven years of software support
  • Bad
  • Limited to a single 256GB storage only
  • Tensor G5 is underwhelming
  • Battery life could have been better
  • Not massive upgrades compared to Pixel 9
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

फ्रंट कैमरा

10.5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 10.8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4970 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1080x242 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Improved design and attractive colour options
  • Flawless flagship performance
  • Clean, polished, and feature-rich software
  • Exceptional battery life and charging speeds
  • Bad
  • 165Hz is not worth the lower display resolution
  • No alert slider
  • Hasselblad-exclusive features missing
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Elite Gen 5

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

7,300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1,272x2,772 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and compact IP69-rated design
  • Bright and fast AMOLED display
  • Good battery life
  • Capable primary and telephoto cameras
  • Gaming grade hardware
  • Smooth and updated software
  • Bad
  • Selfie video needs work
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9500

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7025 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1256x2760 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.