Oppo Find X8 सीरीज का 16GB रैम, 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ होगा ग्लोबल लॉन्च, ऐसे देखें लाइव

दोनों ही स्मार्टफोन्स में MediaTek Dimensity 9400 SoC आने की संभावना है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 नवंबर 2024 12:29 IST
ख़ास बातें
  • सीरीज 21 नवंबर को मार्केट में दस्तक देगी।
  • दोनों ही स्मार्टफोन्स में MediaTek Dimensity 9400 SoC आने की संभावना है।
  • इनमें पहली बार डुअल पेरिस्कोपिक कैमरा सिस्टम देखने मिलेगा।

Oppo Find X8 सीरीज ग्लोबल लेवल पर लॉन्च होने जा रही है।

Photo Credit: Oppo

Oppo अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने के लिए तैयार है। सीरीज 21 नवंबर को मार्केट में दस्तक देगी। कंपनी इस सीरीज के लॉन्च इवेंट को लाइव स्ट्रीम करेगी। लॉन्च इवेंट इसके अधिकारिक सोशल मीडिया चैनल्स पर लाइव देखा जा सकता है। सीरीज में कंपनी दो मॉडल्स पेश करेगी जिसमें Find X8 और Find X8 Pro शामिल होने जा रहे हैं। इनके कुछ संभावित स्पेसिफिकेशंस भी काफी समय से चर्चा में हैं। लॉन्च इवेंट के लाइव स्ट्रीम की पूरी जानकारी हम आपको यहां बताने जा रहे हैं। 

Oppo Find X8 सीरीज का ग्लोबल लॉन्च 21 नवंबर को 5PM UTC पर किया जाएगा। सीरीज में कंपनी दो मॉडल्स Find X8 और Find X8 Pro को उतारेगी। इन दोनों स्मार्टफोन्स के लॉन्च को आप लाइव देख सकते हैं। कंपनी के अधिकारिक YouTube चैनल पर इसे लाइव देखा जा सकता है जिसका लिंक भी यहां पर दिया जा रहा है। कंपनी के ये लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन कई आकर्षक फीचर्स से लैस होंगे। फोन में ColorOS 15 देखने को मिलेगा। इसके और कौन से खास फीचर्स अभी तक सामने आए हैं, इस पर एक नजर डाल लेते हैं।  
Oppo Find X8 सीरीज में कंपनी कई धांसू फीचर्स देने जा रही है। अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार ये फोन डिस्प्ले, परफॉर्मेंस और फोटोग्राफी के मामले में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिहाज से डिजाइन किए गए हैं। Find X8 में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। वहीं प्रो फोन में 6.8 इंच LTPO माइक्रो कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। दोनों ही फोन में 120Hz का एडेप्टिव रिफ्रेश रेट होगा। इनमें 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलने वाली है। इनमें ओप्पो क्रिस्टल शील्ड ग्लास का इस्तेमाल कंपनी करेगी। 

दोनों ही स्मार्टफोन्स में MediaTek Dimensity 9400 SoC आने की संभावना है जिसके साथ 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज देखने को मिल सकती है। इनमें पहली बार डुअल पेरिस्कोपिक कैमरा सिस्टम देखने मिलेगा। फोन में AI पावर्ड टेलीस्कोप जूम फीचर होगा। साथ ही Dolby Vision का सपोर्ट भी देखने को मिलेगा। फोन में बड़ी बैटरी के साथ 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vibrant display with skinny borders
  • Slim IP68 & IP69 rated design
  • Buttery smooth software experience
  • Good low light video recording
  • Bad
  • Plenty of bloatware and preinstalled apps
  • Poor ultrawide camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5630 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1256x2760 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stylish IP68 & IP69 rated design
  • Vibrant display
  • Buttery smooth software experience
  • Impressive video recording capabilities
  • Bad
  • Quick Button needs refinement
  • Plenty of bloatware and preinstalled apps
  • Poor ultrawide camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5910 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1264x2780 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  7. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  2. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  3. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  4. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  5. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  6. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  7. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  8. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  10. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.