Oppo Find X8 सीरीज और Reno 13 सीरीज के बैटरी स्पेसिफिकेशंस लीक, फोन में मिलेगी 6,200mAh तक बैटरी!

Oppo Reno 13 सीरीज के बैटरी स्पेसिफिकेशंस का जिक्र भी यहां टिप्स्टर ने किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 अगस्त 2024 19:57 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी घरेलू मार्केट में इन स्मार्टफोन्स को जल्द लॉन्च कर सकती है।
  • Find X8 और Find X8 Pro का लॉन्च इसी साल अक्टूबर में संभावित है।
  • Reno 13 में 5,600mAh की बैटरी हो सकती है।

Oppo Find X8 सीरीज इससे पहले आई Oppo Find X7 सीरीज (फोटो में) की सक्सेसर होगी।

Oppo के अपकमिंग स्मार्टफोन्स की लिस्ट में Find X8 सीरीज और Reno 13 सीरीज के बारे में चर्चा शुरू हो चुकी है। कंपनी घरेलू मार्केट में इन स्मार्टफोन्स को जल्द लॉन्च कर सकती है। Find X8 और Find X8 Pro का लॉन्च इसी साल अक्टूबर में संभावित है। जबकि सीरीज का टॉप वेरिएंट Find X8 Ultra कंपनी की ओर से जनवरी 2025 में पेश किया जा सकता है। लॉन्च में हालांकि अभी काफी समय है, लेकिन महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशंस लीक होने शुरू हो गए हैं। आइए जानते हैं इन अपकमिंग स्मार्टफोन्स के बारे में क्या अपडेट सामने आया है। 

Oppo Find X8 सीरीज के बैटरी स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। चीन के जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की ओर से सीरीज को लेकर यह खुलासा किया गया है। टिप्स्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट के जरिए खुलासा किया है कि Oppo ने अपने स्मार्टफोन्स के लिए 100W सिलिकॉन बैटरी तैयार की हैं। और कंपनी आने वाले स्मार्टफोन्स में इन बैटरियों को इस्तेमाल करेगी। लीक के अनुसार, Find X8, Find X8 Pro, और Find X8 Ultra में क्रमश:  5,600mAh, 5,700mAh, और 6,100 या 6,200mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। 
Advertisement

Find X8 और X8 Pro में Dimensity 9400 चिपसेट देखने को मिल सकता है। वहीं, सीरीज के हाई एंड मॉडल Find X8 Ultra में Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट देखने को मिल सकता है। 

Oppo Reno 13 सीरीज के बैटरी स्पेसिफिकेशंस का जिक्र भी यहां टिप्स्टर ने किया है। जिसके मुताबिक, Reno 13 में 5,600mAh की बैटरी हो सकती है, जबकि प्रो वेरिएंट में 5,900mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। Reno 13 और 13 Pro के चिपसेट्स के बारे में टिप्स्टर की ओर से यहां कोई जानकारी नहीं दी गई है। 
Advertisement

पिछले कुछ समय से स्मार्टफोन कंपनियां स्मार्टफोन डिवाइसेज में सिलिकॉन की बैटरी इस्तेमाल करने लगी हैं। इनकी बैटरी क्षमता ज्यादा होती है, और बैटरी लाइफ भी लम्बी होती है। इसके अलावा इनमें ज्यादा फास्ट चार्जिंग क्षमता भी होती है। और ये सब अपग्रेड बैटरी में बिना स्मार्टफोन की मोटाई बढ़ाए मिल जाते हैं। इसलिए सिलिकॉन बैटरी अब स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल होने लगी हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  2. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  5. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  6. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  7. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  9. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  10. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.