Oppo Find X8 का डिजाइन आया सामने, iPhone 15 जैसा है लुक, देखें

नए ColorOS 15 के साथ कंपनी फोन में ऑन-स्क्रीन फ्लैश लाइट भी देने जा रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 सितंबर 2024 11:17 IST
ख़ास बातें
  • यह फोन देखने में एपल iPhone 15 से बहुत मेल खाता है।
  • नए ColorOS 15 के साथ कंपनी फोन में ऑन-स्क्रीन फ्लैश लाइट भी देगी।
  • Find X8 में कंपनी Dimensity 9400 चिपसेट दे सकती है।

Oppo Find X8 का डिजाइन एपल iPhone 15 से बहुत मेल खाता है।

Photo Credit: X/@yabhishekhd

Oppo Find X8 का डिजाइन आखिरकार सामने आ गया है। कंपनी का अपकमिंग स्मार्टफोन बिल्कुल iPhone जैसा लुक दे रहा है। फर्क इतना है कि इसमें डाइनेमिक आईलैंड नहीं है। फोन में चारों तरफ एक जैसा स्क्वायर डिजाइन कंपनी ने दिया है जैसा कि आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन्स में देखने को मिलने लगा है। आइए जानते हैं इसके डिजाइन के बारे में अन्य डिटेल्स। 

Oppo Find X8 का फ्रंट डिजाइन एपल के आइफोन से बहुत मेल खाता है। लेकिन इसमें सेंटर में पंच होल डिस्प्ले है जिसमें फ्रंट कैमरा दिया गया है। रोचक बात यह भी है कि नए ColorOS 15 के साथ कंपनी फोन में ऑन-स्क्रीन फ्लैश लाइट भी देने जा रही है। साथ ही लॉक स्क्रीन पर बॉटम में कैमरा फंक्शन बटन भी अब देखने को मिलेंगे। iPhone 15 के बेस मॉडल से यह डिजाइन बहुत ज्यादा मेल खाता हुआ नजर आता है।  

Find X8 में कंपनी MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट का इस्तेमाल कर सकती है। कहा जा रहा है कि यह प्रोसेसर परफॉर्मेंस के साथ-साथ पावर एफिशिएंसी के मामले में भी बेहतर है। फोन में हाई रिजॉल्यूशन डिस्प्ले आने की उम्मीद है और बेहतरीन कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। फोन के बारे में बहुत अधिक जानकारी अभी तक उपलब्ध नहीं है। लेकिन कुछ संकेत कंपनी ने दिए हैं जिनके मुताबिक कहा जा सकता है कि फोन पुराने मॉडल से पतला और लम्बाई में भी कम होगा। लेकिन साथ ही इसमें ज्यादा बड़ी बैटरी और कैमरा बम्प का साइज कम होगा। ऐसी बातें सामने आ रही हैं कि फोन का वजन 200 ग्राम से कम ही रहेगा।

हाल ही में चीन के जाने माने टिप्स्टर Digital Chat Station ने इसकी लॉन्च डेट को लेकर बड़ा दावा किया था जिसके मुताबिक 21 अक्टूबर को यह चीन में पेश किया जा सकता है। Oppo Find X8 सीरीज के साथ ही Oppo Pad 3 Pro, और Enco X3 भी लॉन्च होंगे। Oppo इस इवेंट में मेग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग पावरबैंक भी पेश कर सकती है। फोन का लॉन्च अब बहुत दूर नहीं है इसलिए कंपनी की ओर से इसके बारे में जल्द ही और भी खुलासे सामने आ सकते हैं। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • Bad
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. मिनी कूलर से लेकर स्मार्टवॉच और पावर बैंक तक Amazon सेल में मात्र ₹500 में मिल रहे ये स्मार्ट गैजेट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro Max में हो सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  2. Vivo X300e के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  3. Flipkart GOAT Sale: ₹45 हजार में Samsung Galaxy S25 FE या Google Pixel 10a, कौन सा बेहतर?
  4. Xiaomi की इस पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज का हुआ The End? लीक हुआ बड़ा खुलासा
  5. Samsung Galaxy F70 Pro में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  6. iPhones ₹32 हजार से शुरू! ControlZ की Anniversary Sale हुई लाइव
  7. Flipkart Goat Sale में ₹12 हजार से सस्ता खरीदें Samsung Galaxy F70e 5G
  8. क्रिप्टो मार्केट को मिला ETF से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 63,000 डॉलर से ज्यादा
  9. अब भारत में बनेंगे सेमी कंडक्टर, गुजरात में CG SEMI OSAT फेसिलिटी में काम शुरू, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
  10. भूकंप आते ही हवा में उठ जाएगा घर! जापान की ये टेक्नोलॉजी कर देगी हैरान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.