Oppo Find X7, X7 Ultra की प्रीबुकिंग शुरू, 16GB रैम, 1TB स्टोरेज के साथ 8 जनवरी को होंगे लॉन्च! जानें सबकुछ

Oppo Find X7 और Find X7 Ultra के स्पेसिफिकेशंस और कलर ऑप्शन लॉन्च से पहले कंफर्म हो गए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2023 09:18 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 16 जीबी तक रैम, और 1TB तक स्टोरेज होगी।
  • इन दोनों ही फोन में डिजाइन समान देखने को मिलेगा।
  • कंपनी सीरीज को चीन में 8 जनवरी 2024 को लॉन्च करने जा रही है।

Oppo Find X7 सीरीज 8 जनवरी को लॉन्च होने जा रही है।

Photo Credit: Oppo China

Oppo Find X7 सीरीज चीन में 8 जनवरी को लॉन्च होने जा रही है। कंपनी इस चर्चित स्मार्टफोन सीरीज में Oppo Find X7, Oppo Find X7 Pro और Find X7 Ultra को कथित तौर पर रिलीज करने वाली है। लॉन्च में अभी वक्त है लेकिन ओप्पो ने दो स्मार्टफोन्स को चीन में अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर प्रीबुकिंग के लिए लिस्ट कर दिया है। लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशंस और कलर ऑप्शंस पता चल रहे हैं। Find X7 को कंपनी चार कलर देने वाली है जिसमें Starry Sky Black, Sea and Sky, Desert Moon Silver, और Smokey Purple शामिल होंगे। वहीं, Ultra मॉडल Pine Shadow Ink, Sea and Sky, और Desert Moon Silver में लॉन्च होगा। आइए जानते हैं अन्य डिटेल्स।

Oppo Find X7 और Find X7 Ultra के स्पेसिफिकेशंस और कलर ऑप्शन लॉन्च से पहले कंफर्म हो गए हैं। कंपनी सीरीज को चीन में 8 जनवरी 2024 को स्थानीय समयानुसार 2.30 बजे लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले सीरीज के स्मार्टफोन्स Oppo Find X7 और Find X7 Ultra को कंपनी ने अधिकारिक वेबसाइट पर प्रीबुकिंग के लिए लिस्ट कर दिया है। जिसके मुताबिक Find X7 चार कंफिग्रेशन में आने वाला है जिसमें 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज, 16 GB RAM + 256 GB स्टोरेज, 16 GB RAM + 512 GB स्टोरेज, और 16 GB RAM + 1 TB स्टोरेज का ऑप्शन मिलने वाला है। यह Starry Sky Black, Sea and Sky, Desert Moon Silver, और Smokey Purple कलर्स में खरीदा जा सकेगा। 

Oppo Find X7 Ultra की बात करें तो इस फोन में तीन कंफिग्रेशंस देखने को मिलेंगे जिसमें 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज, 16 GB RAM + 256 GB स्टोरेज, और 16 GB RAM + 512 GB स्टोरेज शामिल होगी। कलर ऑप्शंस में यह Pine Shadow Ink, Sea and Sky, और Desert Moon Silver के साथ आएगा। 

इन दोनों ही फोन में डिजाइन समान देखने को मिलेगा। डिस्प्ले में पंच होल कटआउट है। किनारे कर्व्ड हैं। दोनों ही फोन में डुअल टोन बैक पैनल दिया गया है। कैमरा मॉड्यूल सर्कुलर है और साइज काफी बड़ा है। Find X7 में ट्रिपल कैमरा सिस्टम है, जबकि Find X7 Ultra में क्वाड कैमरा सिस्टम है। Find X7 Ultra में खास बात ये भी है कि यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन होने वाला है जिसमें दो पेरिस्कोपिक टेलीफोटो कैमरा देखने को मिलेंगे। दूसरी खास बात ये कि यह पहला फोन होगा जिसमें Sony LYT-900 1 इंच सेंसर दिया गया है। यह 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के रूप में आने वाला है। 
Advertisement

ओप्पो फाइंड एक्स 7 सीरीज में एक अन्य वर्जन भी होगा जो कि Oppo Find X7 Ultra Satellite Communication Version बताया जा रहा है। इसमें टू-वे सैटेलाइट कम्युनिकेशन फीचर होने की बात कही जा रही है। बहरहाल, सीरीज को लेकर चर्चा गर्म है और ओप्पो फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार भी है। सीरीज में कंपनी कुछ नया लेकर आ रही है। देखने वाली बात होगी कि रिलीज होने के बाद यह सीरीज स्मार्टफोन मार्केट में क्या हलचल मचाती है। लेटेस्ट गैजेट्स अपडेट के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  6. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  9. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  10. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.