Oppo Find X2 और Find X2 Pro जल्द भारत में रखेंगे कदम

लॉन्च के वक्त Oppo Find X2 Pro के एक मात्र 12 जीबी + 512 जीबी वेरिएंट कीमत लगभग 1,00,100 रुपये थी। Find X2 के 12 जीबी + 256 जीबी विकल्प की कीमत लगभग 83,400 रुपये थी।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 18 मार्च 2020 13:16 IST
ख़ास बातें
  • मार्च के अंत तक 8 देशों में लॉन्च होगी Oppo Find X2 सीरीज़
  • 6 मार्च को चीन में लॉन्च हो चुके हैं Oppo Find X2 और Find X2 Pro
  • लॉन्च के वक्त Oppo Find X2 Pro को मिले थे शानदार रिव्यू

भारत समेत 20 देशों में लॉन्च होगी Oppo Find X2 सीरीज़

Oppo Find X2 और Find X2 Pro इस महीने ही लॉन्च हुए थे और इन्हें जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, ओप्पो की फाइंड सीरीज़ के ये दोनों फोन भारत में किस तारीख को लॉन्च होंगे। इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। उम्मीद है कि भारत में ये फोन आने वाले महीनों में लॉन्च किए जाएंगे। याद रहे कि Oppo के ये फ्लैगशिप फोन चीन में 6 मार्च को लॉन्च किए गए थे। दूसरी तरफ, ओप्पो फाइंड एक्स2 प्रो स्मार्टफोन की कैमरा परफॉर्मेंस को लेकर काफी तारीफ हो रही है। अब नई रिपोर्ट में इन फोन के ग्लोबल लॉन्च का जिक्र किया गया है।

GSMArena की रिपोर्ट के मुताबिक, Oppo Find X2 सीरीज़ को पहले सीमित देशों में मार्च के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। इन देशों में नीदरलैंड, मलेशिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस, कम्बोडिया, सिंगापुर और वियतनाम शामिल है। इसके साथ ओप्पो फाइंड एक्स2 फोन को भारत, पाकिस्तान, कतर, कुवैत, यूएई, सउदी अरब, जर्मनी, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, स्पैन, इटली, रशिया, स्विट्जरलैंड, टर्की, यूक्रेन, यूके, काजकिस्तान, जापान और रोमानिया में भी लॉन्च किया जाएगा। हमने इस संबंध में Oppo को संपर्क किया है। नई जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।
 

Oppo Find X2 Pro, Find X2 price

लॉन्च के वक्त ओप्पो फाइंड एक्स2 प्रो की कीमत 1,199 यूरो (लगभग 1,00,100 रुपये) थी। इस हैंडसेट का एक मात्र वेरिएंट 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वाला है। दूसरी तरफ, ओप्पो एक्स2 के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 999 यूरो (लगभग 83,400 रुपये) थी।

हम आने वाले हफ्तों में इन फोन के ग्लोबल लॉन्च और कीमत को लेकर और जानकारी मिलने का इंतज़ार कर रहे हैं।
Advertisement
 

Oppo Find X2 Pro, Find X2 specifications

ओप्पो फाइंड एक्स2 फोन का प्रो वेरिएंट को लॉन्च के वक्त काफी अच्छे रिव्यू मिले थे, वहीं OMark Image Labs द्वारा फोन के कैमरा परफॉर्मेंस को सबसे ज्यादा स्कोर दिए गए थे। इसके अलावा, फोन के डिस्प्ले को DisplayMate द्वारा A+ रेटिंग दी गई थी। वहीं, AnTuTu के द्वारा इस फोन के ओवरऑल परफॉर्मेंस को भी काफी बड़ा स्कोर दिया गया था।

याद दिला दें कि ओप्पो फाइंड एक्स2 प्रो और ओप्पो फाइंड एक्स2 दोनों ही फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस हैं और ये फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करते हैं। ओप्पो फाइंड एक्स2 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसे सेटअप में 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी दिया गया है।
Advertisement

ओप्पो फाइंड एक्स2 में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसका प्राइमरी सेंसर 48-मेगापिक्सल का है। इसका सेकेंडरी सेंसर 12-मेगापिक्सल का है। तीसरा सेंसर 13 मेगापिक्सल है। ओप्पो फाइंड एक्स2 में 4,200 एमएएच की बैटरी और प्रो में 4,260 एमएएच बैटरी दी गई है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4260 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  3. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  7. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  8. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  9. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  10. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.