Oppo Find X के कैमरे में होगी यह ख़ास खूबी, टीज़र से हुआ खुलासा

चीनी स्मार्टफोन Oppo का आगामी Find X से पर्दा उठने ही वाला है। पेरिस के लूर्व म्यूज़ियम में 19 जून को आयोजित...

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 जून 2018 10:24 IST

Oppo Find X

चीनी स्मार्टफोन Oppo का आगामी Find X से पर्दा उठने ही वाला है। पेरिस के लूर्व म्यूज़ियम में 19 जून को आयोजित होने वाले आधिकारिक लॉन्च इवेंट में इसे उतारा जाएगा। टीज़र के अलावा एक नई जानकारी सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि Oppo Find X 5x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आएगा। साथ ही फोन में फेस अनलॉक सपोर्ट किया जाएगा। स्मार्टफोन के बारे में पहले भी कुछ जानकारियां सामने आई थीं। साथ ही इसके अन्य देशों के साथ भारत में भी लॉन्च होने की उम्मीद है।

कंपनी ने चीनी सोशल साइट वीबो पर टीज़र पोस्ट किया है, जिसमें एक व्यक्ति आसमान और टेलीस्कोप की ओर देख रहा है। पोस्टर में दिए गए टेक्स्ट का अनुवाद है, ''गैलीलियो ने आकाश की ओर देखा और पूरा ब्रह्मांड अनलॉक हो गया था।'' टेक्सट से स्मार्टफोन में दिए गए 5x ऑप्टकिल ज़ूम का फीचर है, जिसे पिछले साल ओप्पो ने एमडब्ल्यूसी में शोकेस किया था। अनलॉक शब्द से इशारा मिला है कि फेस अनलॉक भी इस फोन में आ रहा है, जैसा कि अब इसे मिड-रेंज और फ्लैगशिप डिवाइस में देने का ट्रेंड है।
 

Oppo का 5x डुअल कैमरा ज़ूम सिस्टम पेरिस्कोप स्टाइल सेटअप होगा, जिसमें कैमरा बंप की गुंजाइश नहीं होगी। 5x डुअल कैमरा ज़ूम सिस्टम की तकनीक में जाएं तो यह प्रिज़्म के ज़रिए लाइ को डाइवर्ट करेगा व इसमें साथ देगा 90 डिग्री एंगल वाला टेलीफोटो लेंस। कंपनी का दावा है कि परिणाम के तौर पर यूज़र को 5x ज़ूम की सुविधा मिलेगी। इसमें डिजिटल ज़ूम के लिए ओप्पो की आधिकारिक इमेज फ्यूज़न तकनीक इस्तेमाल होगी। लीक हुए रेंडर में ओप्पो फाइंड X में वर्टिकल डुअल कैमरा दिखा है, जिसमें बंप नहीं है।

बता दें कि साल 2011 में ओप्पो ने फाइंड सीरीज़ का फाइंड एक्स903 से पर्दा उठाया था। 7 साल बाद अब कंपनी अपने प्रशंसकों को Oppo Find X का 'तोहफा' देने जा रही है। उम्मीद है कि नए Oppo Find X में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 6 व 8 जीबी रैम विकल्प और वर्टिकल डुअल रियर कैमरा बैक में दिया जाएगा। साथ ही एक दमदार सेल्फी कैमरा आने की भी चर्चा तेज़ है।

हाल में Find X की लीक हुई तस्वीर से इशारा मिला था कि फोन के बैक में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसके अलावा फोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं देखा गया है। इससे इशारा मिल रहा है कि कंपनी इसे इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ला सकती है। तस्वीरों में फोन बेज़ल रहित डिस्प्ले व टेक्सचर्ड बैक पैनल है। रिपोर्ट इशारा करती है कि Find X में 6.42 इंच का डिस्प्ले होगा, जो क्यूएचडी रिजॉल्यूसन होगा।
Advertisement

ध्यान रहे, ओप्पो ने लेटेस्ट स्मार्टफोन रियलमी 1 भारत में लॉन्च किया है। रियलमी 1 ओप्पो का बजट फोन है, जिसकी कीमत 8,990 रुपये से शुरू होती है। इसमें मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर है। साथ देते हैं 6 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी का है। रियर कैमरा इसमें 13 मेगापिक्सल का दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo, Oppo Find X
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 3 सेकंड में गर्म पानी, 10 मिनट में बर्फ! Xiaomi का नया गैजेट करेगा 4 काम
  2. कहीं कोई चोरी-छिपे आपका Wi-Fi तो नहीं चला रहा? ऐसे करें चेक
  3. Vivo X300 Pro पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमत हुई सबसे कम
  4. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. OnePlus Turbo 6X सीरीज लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स है खासियत
  6. OnePlus की भारत में अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की सीरीज लॉन्च करने की तैयारी
  7. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Amazfit Bip Max स्मार्टवॉच लॉन्च, 4GB स्टोरेज के साथ 20 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
  9. Infinix Smart 20 vs Moto G37 vs Realme P4 Lite 5G: खरीदने से पहले जान लें कौन सा रहेगा बेहतर
  10. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  11. Honor X80 Pro Max में मिल सकती है 11,000mAh की पावरफुल बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Turbo 6X सीरीज लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स है खासियत
  2. Amazfit Bip Max स्मार्टवॉच लॉन्च, 4GB स्टोरेज के साथ 20 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
  3. Amazfit Cheetah 2 Pro और Ultra भारत में लॉन्च: Titanium बॉडी के साथ 60 घंटे का बैटरी बैकअप!
  4. चीन में बना दुनिया का पहला अंडरवॉटर डाटा सेंटर, विंड एनर्जी से चलता है, जानें सबकुछ
  5. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  6. Xiaomi 17T की सेल शुरू, 5 हजार रुपये सस्ता खरीदें यह फोन
  7. Meta का भारत में बड़ा दांव! Reliance के साथ मिलकर बनाएगा पहला AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर
  8. Google ने Gemini 3.5 Live Translate किया पेश, रियल-टाइम स्पीच ट्रांसलेशन के साथ 70 से ज्यादा भाषा का सपोर्ट
  9. 3 सेकंड में गर्म पानी, 10 मिनट में बर्फ! Xiaomi का नया गैजेट करेगा 4 काम
  10. Samsung Galaxy A27 की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.