Oppo Find X स्मार्टफोन 19 जून को होगा लॉन्च

Oppo Find X स्मार्टफोन कंपनी का नया फ्लैगशिप होने जा रहा है। Oppo Find X 19 जून को दोपहर 12 बजे (भारतीय समय) करीब आयोजित होने जा रहे...

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 5 जून 2018 16:54 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find X स्मार्टफोन कंपनी का नया फ्लैगशिप हैंडसेट
  • Oppo Find X 19 जून को होने वाला है लॉन्च
  • इवेंट पेरिस के लूर्व म्यूज़ियम में आयोजित करवाया है

Oppo Find X

Oppo Find X स्मार्टफोन कंपनी का नया फ्लैगशिप होने जा रहा है। Oppo Find X 19 जून को दोपहर 12 बजे (भारतीय समय) करीब आयोजित होने जा रहे इवेंट में लॉन्च होगा। यह इवेंट पेरिस के लूर्व म्यूज़ियम में रखा गया है। यह जानकारी ओप्पो ने सोशल मीडिया के ज़रिए दी है। बता दें कि फाइंड सीरीज़ में ओप्पो के फाइंड 7 और फाइंड 7ए हैंडसेट लॉन्च हो चुके हैं। हालांकि, नए Oppo Find X के स्पेसिफिकेशन से जुड़ी जानकारियां सामने नहीं आई हैं लेकिन डिज़ाइन को लेकर कुछ तस्वीरों से इशारा ज़रूर मिला है।

ग्लोबल प्रेस रिलीज़ की मानें तो ओप्पो ने लॉन्च इवेंट की पुष्टि एक टीज़र इमेज के साथ की है। हैंडसेट अब तक कहीं भी शोकेस नहीं किया गया है। Oppo Find X को कंपनी फ्यूचर स्मार्टफो और एक्स लेटर के साथ प्रचार कर रही है।
Advertisement

बता दें कि साल 2011 में ओप्पो ने फाइंड सीरीज़ का फाइंड एक्स903 से पर्दा उठाया था। 7 साल बाद अब कंपनी अपने प्रशंसकों को Oppo Find X का 'तोहफा' देने जा रही है। उम्मीद है कि नए Oppo Find X में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 6 व 8 जीबी रैम विकल्प और वर्टिकल डुअल रियर कैमरा बैक में दिया जाएगा। साथ ही एक दमदार सेल्फी कैमरा आने की भी चर्चा तेज़ है।

हाल में Find X की लीक हुई तस्वीर से इशारा मिला था कि फोन के बैक में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसके अलावा फोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं देखा गया है। इससे इशारा मिल रहा है कि कंपनी इसे इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ला सकती है। तस्वीरों में फोन बेज़ल रहित डिस्प्ले व टेक्सचर्ड बैक पैनल है। रिपोर्ट इशारा करती है कि Find X में 6.42 इंच का डिस्प्ले होगा, जो क्यूएचडी रिजॉल्यूसन होगा।
Advertisement

ध्यान रहे, ओप्पो ने लेटेस्ट स्मार्टफोन रियलमी 1 भारत में लॉन्च किया है। रियलमी 1 ओप्पो का बजट फोन है, जिसकी कीमत 8,990 रुपये से शुरू होती है। इसमें मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर है। साथ देते हैं 6 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी का है। रियर कैमरा इसमें 13 मेगापिक्सल का दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo, Oppo Find X
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  2. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  3. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  4. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  5. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  6. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  7. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  9. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  10. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.